ग्रुप कॉलिंग शॉर्टकट से लेकर मैसेज रिपोर्ट तक, WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट में जुड़े ये नए फीचर्स

Android और iOS के लिए क्रमश: WhatsApp Beta Update 2.21.20.15 और 2.21.190.12 रिलीज़ किए गए हैं। दोनों अपडेट में मैसेज को रिपोर्ट करने वाला एक खास फीचर जोड़ा गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp Beta 2.21.20.15 अपडेट रिलीज़ हुआ है
  • iOS को भी मिला है WhatsApp Beta 2.21.190.12 अपडेट
  • दोनों प्लेटफॉर्म पर चैट या किसी एकल मैसेज को कर सकते हैं रिपोर्ट

WhatsApp के हालिया Beta अपडेट के जरिए ग्रुप कॉल शॉर्टकट फीचर भी शामिल किया गया है

WhatsApp 2.21.19.15 Update: व्हाट्सऐप ने Android यूज़र्स के लिए नया बीटा अपडेट रिलीज़ किया है, जिसमें बिल्कुल नया चैट रिपोर्ट फीचर शामिल है। एंड्रॉयड के लिए नया बीटा अपडेट 2.21.20.15 वर्ज़न के साथ आता है। इसके साथ ही Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेंजर ने iOS के लिए भी बीटा अपडेट 2.21.190.12 किया है। एंड्रॉयड के लिए नया व्हाट्सऐप अपडेट मैसेज रिपोर्ट फीचर लाता है, जिसके जरिए यूज़र किसी भी मैसेज को रिपोर्ट कर सकता है। यही फीचर आईओएस के लेटेस्ट बीटा अपडेट में भी जोड़ा गया है।

Android और iOS के लिए क्रमश: WhatsApp Beta Update 2.21.20.15 और 2.21.190.12 रिलीज़ किए गए हैं। दोनों अपडेट में मैसेज को रिपोर्ट करने वाला एक खास फीचर जोड़ा गया है। इसके जरिए यूज़र किसी भी मैसेज की शिकायत व्हाट्सऐप से कर सकता है। यदि आप भी लेटेस्ट बीटा पर है और जांचना चाहते हैं कि आपको यह फीचर मिला है या नहीं, तो आपको चैट बॉक्स के अंदर किसी भी मैसेज को 'टैप एंड होल्ड' के जरिए सेलेक्ट करना है और ऊपर राइट साइड मौजूद तीन बिंदूओं वाले मेन्यू को चुनना है। यहां आपको 'Report' ऑप्शन मिलेगा।
 

इसमें आपके पास दो विकल्प होंगे, या तो आप सीधा रिपोर्ट कर सकते हैं या आप 'Block contact' पर टिक लगा कर मैसेज को रिपोर्ट करने के साथ-साथ उस मैसेज को भेजने वाले व्यक्ति को ब्लॉक भी कर सकते हैं। आप सीधा चैट को भी रिपोर्ट कर सकते हैं। ऐसा करने पर चैट के आखिरी 5 मैसेज रिपोर्ट होंगे और व्हाट्सऐप के पास रिव्यू के लिए जाएंगे।
 

इस अपडेट से पहले कंपनी ने एक 2.21.19.15 बीटा अपडेट रिलीज़ किया था, जिसमें ग्रुप कॉलिंग के लिए एक नया फीचर मौजूद था। व्हाट्सऐप फीचर्स पर फोकस करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फीचर से यूज़र्स को ग्रुप कार्ड के ज़रिए ग्रुप कॉल करने में काफी आसानी हो जाएगी। इसमें ग्रुप कार्ड में वॉइस और वीडियो कॉल के ऑप्शन मौजूद होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.