WhatsApp पर आया मैसेज को 'अनरेड' मार्क करने व कस्टम नोटिफिकेशन का फ़ीचर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 26 अगस्त 2015 13:21 IST
एंड्रॉयड (Android) डिवाइस पर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करने वाले यूज़र अब कुछ नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे। नए अपडेट में मार्क एज़ अनरेड और कस्टम नोटिफिकेशन का विकल्प यूज़र के लिए मुहैया कराई गई है। Android के लिए WhatsApp ऐप का अपडेट Google Play स्टोर पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि जिस अपडेट को अभी Google Play पर यूज़र के लिए रोलआउट किया गया है, उसे यूज़र मैसेजिंग सर्विस की वेबसाइट से जुलाई में भी लोड कर सकते थे। नए अपडेट के बाद डिवाइस पर WhatsApp का 2.12.250 वर्ज़न अपलोड रहेगा।
Advertisement

नए अपडेट के बाद यूज़र को हर कॉन्टेक्ट या ग्रुप के लिए कस्टम नोटिफिकेशन सेटिंग्स मिल जाती है। नई सेटिंग्स कॉन्टेक्ट या ग्रुप के डिटेल पेज पर मीडिया बॉक्स के नीचे उपलब्ध होगी। नोटिफिकेशन सेटिंग बॉक्स में चैट को म्यूट करने के अलावा नया कस्टम नोटिफिकेशन विकल्प भी दिया गया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र टोन्स, वाइब्रेशन लेंथ, पॉपअप नोटिफिकेशन, नोटिफिकेशन लाइट और कॉल नोटिफिकेशन टोन तय किया जा सकता है।

इस अपडेट के साथ बहुप्रतिक्षित 'मार्क एज़ अनरेड' फ़ीचर भी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब यूज़र चैट के किसी मैसेज को 'अनरेड' मार्क कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज पर टैप करके होल्ड करने की जरूरत होगी। ध्यान रहे कि 'मार्क एज़ अनरेड' फीचर सिर्फ़ रिसीवर के लिए स्टेटस में बदलाव दिखाता है, सेंडर के नहीं। यह फ़ीचर उन यूज़र के लिए उपयोगी साबित होगा, जो व्यस्त होने के कारण बाद में लौट कर चैट के किसी अहम मैसेज को पढ़ना चाहते हैं।  
Advertisement

WhatsApp के Android अपडेट में वॉयस कॉल के लिए कम इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। यह फ़ीचर उन लोकेशन पर कारगर साबित होगा जहां पर कनेक्टिविटी लिमिटेड (जैसे कि 2G नेटवर्क) है। इस ऑप्शन को चुनने के लिए यूज़र को WhatsApp calls in Settings > Chats and Calls में जाना होगा।
Advertisement

इस अपडेट में WhatsApp के लिए नए ईमोजी भी रिलीज किए गए हैं। अब एक ईमोजी को टैप करके होल्ड करने पर अलग कलर चुना जा सकता है। नए अपडेट के साथ ऐप में ऊर्दू और बंगाली भाषा के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.