WhatsApp Upcoming Feature: इस नए फीचर के बाद व्हाट्सऐप हो जाएगा रंगीन, चैट ढूंढने में होगी आसानी!

वर्तमान में बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले कॉन्टैक्ट, ग्रुप चैट और कम्युनिटी के आइकन न्यू्ट्रल ग्रे कलर में दिखते हैं, लेकिन सभी का कलर एक समान होने के चलते कई बार पहली नजर में उस अकाउंट को ढूंढना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 21:58 IST
ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.12 में एक नए फीचर को देखा गया है
  • ऐप में कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए नए थीम वाले आइकन को जोड़ा जा सकता है
  • बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले अकाउंट को अलग-अलग कलर से रंगा दिखाया जाएगा
Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.12 अपडेट में नए ग्रुप चैट फीचर को देखा गया है। व्हाट्सऐप बीटा कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट में थीम वाले आइकन के लिए एक नए फीचर को जोड़ता है। वर्तमान में, आइकन न्यूट्रल ग्रे कलर में दिखाई देते हैं, लेकिन अपडेट इन आइकनों में वाइब्रेंट कलर जोड़ देगा, जिससे कॉन्टैक्ट और ग्रुप की पहचान करना आसान हो जाएगा। यह फीचर Android एड्रेस बुक में कलर-कोडेड आइकन के समान है, जहां हरेक कॉन्टैक्ट का एक अलग कलर होता है। अपडेट से यूजर्स को समान नाम या बिना प्रोफाइल फोटो वाली चैट के बीच तुरंत फर्क पहचानने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, WhatsApp नए थीम ऑप्शन पर भी काम कर रहा है, जिसमें लाइट मोड के लिए ब्लैक थीम और डार्क मोड के लिए व्हाइट एक्सेंट शामिल होगा।

WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.12 वर्जन में एक नए फीचर को देखा है। ट्रैकर ने पाया कि व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए नए थीम वाले आइकन जोड़ने पर काम कर रहा है। इसके आने के बाद कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए, खासतौर पर बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले अकाउंट को अलग कलर से दिखाया जाएगा।

वर्तमान में बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले कॉन्टैक्ट, ग्रुप चैट और कम्युनिटी के आइकन न्यू्ट्रल ग्रे कलर में दिखते हैं, लेकिन सभी का कलर एक समान होने के चलते कई बार पहली नजर में उस अकाउंट को ढूंढना मुश्किल होता है, जिसे हम खोज रहे हो। हालांकि, जैसा कि शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, अपकमिंग फीचर के आने के बाद अलग-अलग अकाउंट के आइकन विभिन्न कलर से रंगे होंगे।

कलर असाइन करने से एक नजर में कॉन्टैक्ट या ग्रुप को पहचानना आसान हो सकता है। यह काफी हद तक Android OS के कॉन्टैक्ट बुक के समान होगा, जहां कॉन्टैक्ट के आइकन अपने आप अलग-अलग कलर से रंग जाते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.