Whatsapp पर जल्‍द आएगा नया फीचर! अपना ‘अवतार’ बनाकर दोस्‍तों को भेज सकेंगे स्टिकर

कहा जाता है कि कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को उनका अवतार बनाने और उसे कस्‍टमाइज करने देगा। यूजर्स इसे स्टिकर के तौर पर शेयर कर सकेंगे।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप को एक ‘अवतार’ सेक्‍शन पर काम करते हुए स्‍पॉट किया गया है
  • दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों को खुद का अवतार बेस्‍ड स्टिकर भेज सकेंगे
  • हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है

‘अवतारों’ को सबसे पहले एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.15.5 के साथ स्‍पॉट किया गया था।

वॉट्सऐप (Whatsapp) को एक ‘अवतार' सेक्‍शन पर काम करते हुए स्‍पॉट किया गया है। यह यूजर्स को खुद का वर्चुअल रिप्रजेंटेशन बनाने और उन्हें चैट में स्टिकर के रूप में शेयर करने की इजाजत देगा। इसका मतलब है कि आप चैट करते हुए अपने दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों को खुद का अवतार बेस्‍ड स्टिकर भेज सकेंगे। एक फीचर ट्रैकर के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप के लेटेस्‍ट बीटा वर्जन में अवतार बनाने की इजाजत देने वाला कोड है, जैसा फेसबुक और मैसेंजर में होता है। कहा जाता है कि कंपनी वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को खुद का फेस मास्क करने की इजाजत देने की योजना भी बना रही है। हाला‍ंकि वॉट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा ने अभी तक अवतार सेक्‍शन से जुड़ी किसी डिटेल के बारे में नहीं बताया है। 

फीचर ट्रैकर WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्यूचर अपडेट में वॉट्ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर अवतारों के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन पेश कर सकता है। एंड्रॉयड के लिए यह सेक्‍शन बीटा वर्जन 2.22.16.11 पर देखा गया था, जो Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है। कहा जाता है कि कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को उनका अवतार बनाने और उसे कस्‍टमाइज करने देगा। यूजर्स इसे स्टिकर के तौर पर शेयर कर सकेंगे।  
Advertisement

‘अवतारों' को सबसे पहले एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.15.5 के साथ स्‍पॉट किया गया था। रिपोर्ट बताती है कि  यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान इन अवतारों के साथ खुद को बदलने की इजाजत दी जा सकती है। वॉट्सऐप ने अभी तक इस फीचर की घोषणा नहीं की है। बताया जाता है कि यह डेवलपमेंट फेज में है। फीचर की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

अवतार सेक्शन का एक कथ‍ित स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इससे उन संभावित अवतारों की जानकारी मिलती है, जिन्‍हें  यूजर्स क्रिएट करने में सक्षम होंगे। इमेज के नीचे ‘क्रिएट योर अवतार' का ऑप्‍शन दिखाई देता है। एक अन्‍य स्‍क्रीनशॉट में कहा गया है, ‘वॉट्सऐप पर आपकी मौजूदगी का एक नया तरीका'। कहा जाता है कि इस प्‍लेटफॉर्म के लिए अवतारों को फेसबुक से लिया गया है। 
Advertisement

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर स्टेटस अपडेट के लिए क्विक रिएक्शन पेश करने पर भी काम कर रहा है। यह फीचर कथित तौर पर एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.16.10 के साथ देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी विंडोज डेस्कटॉप वॉट्सऐप ऐप के बीटा वर्जन के लिए एक अपडेटेड गैलरी व्यू जारी करने पर भी काम कर रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature, Avatar, whatsapp Avatar
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.