WhatsApp New Year Stickers: नए साल 2025 के लिए Whatsapp में आए खास फीचर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

Whatsapp ने नए साल 2025 के लिए यूजर्स को नए स्टिकर और फीचर्स के रूप में गिफ्ट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 13:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने वीडियो कॉलिंग के लिए फेस्टिव बैकग्राउंड फीचर में जोड़ा है
  • WhatsApp ने एक नया स्टिकर पैक भी जोड़ा है
  • न्यू ईयर से प्रेरित नए फिल्टर और इफेक्ट्स किए शामिल

WhatsApp समय-समय पर नए फीचर्स प्लेटफॉर्म पर जोड़ता रहता है।

WhatsApp ने नए साल 2025 के लिए मैसेजिंग को और ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने के लिए नए फीचर लॉन्च किए हैं। इनमें न्यू ईयर कॉलिंग इफेक्ट, स्टिकर पैक और कई ऐसी ही चीजें शामिल की गई हैं। वैश्विक स्तर पर नए साल पर मैसेजेस का करोड़ों की संख्या में आदान-प्रदान होता है। लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई भेजते हैं और Whatsapp इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल में देखा जाता है। इसी के चलते मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने नए स्टीकर और इफेक्ट्स को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं आप इन्हें कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Whatsapp ने नए साल 2025 के लिए यूजर्स को नए स्टिकर और फीचर्स के रूप में गिफ्ट दिया है। ये नए फीचर्स लिमिटिड टाइम के लिए उपलब्ध (via) रहेंगे। नए साल के स्टिकर पैक और कॉलिंग इफेक्ट 20 दिसंबर 2024 से लेकर 3 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप के लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना होगा। अगर आपके स्मार्टफोन में Whatsapp का लेटेस्ट वर्जन है तो ही इन्हें एक्सेस कर सकेंगे। 

फीचर्स की बारे में विस्तार से बात करें तो कंपनी ने वीडियो कॉलिंग के लिए फेस्टिव बैकग्राउंड फीचर में जोड़ा है। न्यू ईयर से प्रेरित नए फिल्टर और इफेक्ट्स आपको वीडियो कॉलिंग के दौरान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी ने सेलिब्रेशन इमोजी भी जोड़े हैं। इन्हें व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। WhatsApp ने एक नया स्टिकर पैक भी जोड़ा है जिसमें नए स्टिकर और अवतार स्टिकर खासतौर पर नए साल के जश्न के लिए एड किए गए हैं। 

हाल ही में कंपनी ने वीडियो कॉल में नए इफेक्ट जैसे पपी ईयर्स, कराओके माइक और अंडरवाटर थीम भी जोड़े थे। यूजर्स को अब दस तरह अलग-अलग इफेक्ट यहां मिल जाते हैं। साथ ही यूजर्स अब ग्रुप कॉल के लिए चुनिंदा भागीदार सिलेक्ट कर सकते हैं। यानी ग्रुप वीडियो कॉल में अब पूरी चैट को डिस्टर्ब करने की नौबत को कंपनी ने खत्म कर दिया है। WhatsApp समय-समय पर नए फीचर्स प्लेटफॉर्म पर जोड़ता रहता है। नए साल पर कंपनी ने यूजर्स को नए स्टिकर्स का तोहफा दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.