WhatsApp Chat Lock : वॉट्सऐप लाया नया फीचर, कोई नहीं देख पाएगा आपके पर्सनल मैसेज, जानें इसके बारे में

WhatsApp Chat Lock : उस नंबर या ग्रुप से जब भी कोई मैसेज आपको आएगा, तो ना वह प्रिव्‍यू में दिखेगा ना ही नोटिफ‍िकेशन से उसके बारे में कुछ पता चलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2023 13:44 IST
ख़ास बातें
  • पर्सनल मैसेज को बाकी लोगों से छुपाया जा सकेगा
  • ग्रुप चैट्स को भी पर्सनल बनाया जा सकेगा
  • नए फीचर को इस्‍तेमाल करने के लिए अपडेट होना चाहिए ऐप

WhatsApp Chat Lock : सबकुछ आपके प्रावइेट फोल्‍डर में सेव होगा, जिसे बिना आपकी मर्जी के कोई और एक्‍सेस नहीं कर सकेगा।

Photo Credit: Whatsapp

WhatsApp Chat Lock : वॉट्सऐप पर एक और नए फीचर का ऐलान हो गया है। इसका नाम है- चैट लॉक (Chat Lock)। फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्राइवेट चैट को एक फोल्‍डर में सुरक्षित रख सकेंगे, जिन्‍हें बिना पासवर्ड के नहीं खोला जा सकेगा। आसान शब्‍दों में समझना हो, तो अब आप अपनी पर्सनल चैट्स यानी किसी शख्‍स या ग्रुप में होने वाली बातचीत को  वॉट्सऐप पर एक अलग फोल्‍डर में देख पाएंगे। उस नंबर या ग्रुप से जब भी कोई मैसेज आपको आएगा, तो ना वह प्रिव्‍यू में दिखेगा ना ही नोटिफ‍िकेशन से उसके बारे में कुछ पता चलेगा। सबकुछ आपके प्रावइेट फोल्‍डर में सेव होगा, जिसे बिना आपकी मर्जी के कोई और एक्‍सेस नहीं कर सकेगा। 

फीचर के बारे में एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में वॉट्सऐप ने कहा है कि यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें कभी-कभी अपना फोन अपने परिवार के लोगों को देना पड़ता है। फीचर का फायदा उस वक्‍त होगा जब आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में हो और तभी फोन पर आपका कोई प्राइवेट मैसेज आ जाए। वॉट्सऐप के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति या ग्रुप के नाम पर टैप करके और चैट लॉक करने का ऑप्‍शन चुनकर चैट को लॉक किया जा सकता है। हालांकि यह ध्‍यान रहे कि आपका वॉट्सऐप लेटेस्‍ट वर्जन पर रन कर रहा हो। 
 

इस तरह इस्‍तेमाल करें ‘चैट लॉक' फीचर 

  • ‘चैट लॉक' फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों तरह के स्‍मार्टफोन पर काम करता है। 
  • आपको वॉट्सऐप का लेटेस्‍ट वर्जन डाउनलोड करना होगा या ऐप को अपग्रेड करना होगा। 
  • उस पर्सनल चैट यानी कॉन्‍टैट पर जाएं, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं। वॉट्सऐप ग्रुप को भी लॉक कर सकते हैं। 
  • चैट या वॉट्सऐप ग्रुप की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें, आपको चैट लॉक का ऑप्‍शन नजर आएगा। 
  • चैट लॉक को सेटअप करें। उसे लॉग-इन करने के लिए फोन के पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स का इस्‍तेमाल करें
  • आपको वॉट्सऐप के होम पेज पर लॉक्‍ड चैट्स एक अलग फोल्‍डर में दिखाई देंगी। 
  • स्‍क्रीन में नीचे की ओर स्‍वाइप करके, लॉक्‍ड चैट पर टैप करके पासवर्ड डालने के बाद चैट्स को खोला जा सकेगा।  
 

इन बातों का रहे ध्‍यान 

जिन पर्सनल नंबर या ग्रुप की चैट्स को आप लॉक करेंगे, उनसे आने वाले कॉल्‍स लॉक नहीं होंगी। आपका वॉट्सऐप दूसरी डिवाइसेज पर लिंक है मसलन- डेस्‍कटॉप पर, तो वहां चैट्स को लॉक नहीं किया जा सकेगा। जिस यूजर की चैट्स को आप लॉक करेंगे, उसे इसका पता नहीं चलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.