पासपोर्ट बनवाना है? यह ऐप करेगा आपके सारे काम आसान

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 16:01 IST
पासपोर्ट बनवाना है! अरे बहुत समय लगेगा और समय तो सबसे ज्यादा खराब होगा। कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया होती है हममें से अधिकतर लोगों की बात जब पासपोर्ट बनवाने की आती है। हालांकि अब पासपोर्ट के लिेए सरकारी ऑनलाइन वेबसाइट उपलब्ध है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन से ही पासपोर्ट सेवा केंद्र, जिला पासपोर्ट प्रकोष्ठ, फी कैलकुलेटर और अपने पासपोर्ट का स्टेटस जान सकते हैं।

आज हम बात करेंगे एमपासपोर्ट सेवा की। एक ऐसा मोबाइल ऐप जिसके जरिए आप चंद क्लिक कर पासपोर्ट से जुड़ी हर जानकारी जान सकते हैं। विदेश मंत्रालय का यह ऐप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन के लिए उपलब्ध है। एमपासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप विदेश मंत्रालय एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के सार्वजनिक-निजी-भागीदारी के तौर पर आरंभ की गयी पासपोर्ट सेवा परियोजना का एक विस्तार है। घरेलू व विदेशी दोनों तरह के नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

लोकेट सेंटर
ऐप में सबसे पहला विकल्प है लोकेट सेंटर। आपके क्षेत्र का पासपोर्ट सेवा केंद्र कहां है इस बारे में आप इस सेक्शन में जाकर पता कर सकते हैं। अपने शहर का नाम या पिनकोड डालकर आप पासपोर्ट केंद्र का पता जान सकते हैं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट पासपोर्ट सेल, पुलिस स्टेशन, मिशन/पोस्ट अब्रॉ़ड और पासपोर्ट ऑफिस जैसे विकल्प भी इस टैब में हैं। इनमें से जिस भी चीज के बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है उस पर क्लिक करें और पिन कोड डालें।
Advertisement

फी कैलकुलेटर
नॉर्मल पासपोर्ट के लिए कितनी फीस लगेगी? अगर पांच साल या पांच साल से ज्यादा की अवधि के लिए बनवाना है तो कितनी फीस? इन सवालों का जवाब है एमपासपोर्ट ऐप का फी कैलकुलेटर टैब। नए पासपोर्ट, दोबारा जारी करवाने के लिए, आवेदक की उम्र या तत्काल व साधारण पासपोर्ट के लिए फीस की सारी जानकारी आपको इस सेक्शन में मिल जाएगी। जरूरत है तो सिर्फ बेसिक जानकारी डालने की।
Advertisement

स्टेटस ट्रैकर
इस सेक्शन में जाकर आप अपने पासपोर्ट आवेदन का स्टेटस जान सकते हैं। एप्लिकेशन स्टेटस पर क्लिक करें और अपना फाइल नंबर व जन्मतिथि की जानकारी डाल आपका स्टेटस पता चल जाएगा। इसके अलावा अगर आपने आरटीआई के जरिए कोई जानकारी मांगी है तो स्टेटस ट्रैकर उसका भी स्टेटस बता देगा।
Advertisement

डॉक्यूमेंट एडवाइज़र
साधारण पासपोर्ट व तत्काल पासपोर्ट के लिए किन-किन दस्तावेजों को जमा करने की जरूरत पड़ेगी। बालिग व नाबालिग नागरिक के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जमा करने हैं। डॉक्यूमेंट एडवाइज़र पर क्लिक कर वेब ब्राउज़र पर रीडायरेक्ट होने के बाद आप इन सबके बारे में जानकारी अपनी जरूरत के मुताबिक हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

अपॉइंटमेंट अवेलिबिलिटी
बार-बार पासपोर्ट बनवाने के लिए अब पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर अपॉइंटमेंट से छुटकारा दिलाएगा एमपासपोर्ट ऐप का यह अपॉइंटमेंट अवेलिबिलिटी फ़ीचर। पासपोर्ट ऑफिस का नाम डालें और सिक्योर कोड डालकर आप अवेलिबिलिटी जांच सकते हैं।

कॉन्टेक्ट अस
इस सेक्शन में जाकर पासपोर्ट सेवा कॉल सेंटर का नंबर देख सकते हैं। कॉल सेंटर की समय और वीआरएस सिस्टम के समय के बारे में भी जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MPassport, mpassport app, passport sewa kendra, passport
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.