WhatsApp के जरिए दिल्ली एनसीआर में कैब बुक कर पाएंगे Uber राइडर्स

एक नया या मौजूदा यूजर जिसने Uber पर सिर्फ एक फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन किया है, वह वॉट्सऐप के जरिए राइड बुक कर सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 10:20 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर Uber का ऑफिशियल चैटबॉट इन्फोबिप द्वारा ऑपरेटेड है।
  • WhatsApp टू राइड (WA2R) प्रोडक्ट फीचर को ऑफिशियली पेश किया है।
  • सब कुछ वॉट्सऐप चैट इंटरफेस के अंदर ही मैनेज हो जाएगा।

WhatsApp पर Uber का ऑफिशियल चैटबॉट इन्फोबिप द्वारा ऑपरेटेड है।

Photo Credit: Uber

Uber ने WhatsApp के साथ अपनी पार्टनरशिप की शुरुआत और विस्तारित करने का ऐलान किया है, जिसमें अब दिल्ली एनसीआर में यूजर्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर चैटबॉट के जरिए राइड बुक करने की सुविधा मिलेगी। अब राइडर्स को राइड बुक करने के लिए  Uber ऐप डाउनलोड करने या इस्तेमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सब कुछ वॉट्सऐप चैट इंटरफेस के अंदर ही मैनेज हो जाएगा। इस फीचर को पहली बार दिसंबर 2021 में लखनऊ में एक पायलट के तौर पर लॉन्च किया गया था और अब इसे बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है।

Uber ने ऐलान किया है कि उसने दिल्ली एनसीआर में यूजर्स के लिए WhatsApp टू राइड (WA2R) प्रोडक्ट फीचर को ऑफिशियली पेश और विस्तारित किया है। दुनिया भर में Uber के टॉप शहरों में से एक में यूजर्स अब यूजर्स रजिस्ट्रेशन, राइड बुकिंग और ट्रिप रिसिप्ट के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Uber ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यूजर्स वॉट्सऐप पर कैब बुक करने के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में से किसी का चयन कर सकते हैं।

WhatsApp के मुताबिक लखनऊ पायलट ने खुलासा किया कि "WA2R के यूजर्स औसत Uber ऐप यूजर्स से कम उम्र के हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत 25 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह पता चलता है कि पायलट के दौरान 33 प्रतिशत इनबाउंड नए यूजर्स से प्राप्त हुए थे। इस पार्टनरशिप के जरिए नए यूजर्स आने की संभावना है।
 

WhatsApp के जरिए Uber कैब कैसे बुक करें


Advertisement
एक नया या मौजूदा यूजर जिसने Uber पर सिर्फ एक फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन किया है, वह वॉट्सऐप के जरिए राइड बुक कर सकता है। वे वॉट्सऐप पर +91 7292000002 पर 'Hi' भेज सकते हैं या वॉट्सऐप पर क्लिक करें या नीचे दिए गए कोड को स्कैन करें। यूजर्स को पिकअप और ड्रॉप ऑफ लोकेशन प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। यूजर्स को अग्रिम किराए की जानकारी और ड्राइवर के आगमन का अनुमानित समय भी पता चलेगा। इसके बाद वे अपनी राइड को कंफर्म कर सकते हैं।

WhatsApp पर Uber का ऑफिशियल चैटबॉट इन्फोबिप द्वारा ऑपरेटेड है और यह फीचर वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके अलावा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि राइडर्स को वही सिक्योरिटी फीचर और इंश्योरेंस सिक्योरिटी मिलेगी जो डायरेक्ट उबर ऐप के जरिए ट्रिप बुक करते हैं। इनमें ड्राइवर का नाम, कार का लाइसेंस प्लेट, पिकअप पॉइंट के रास्ते में ड्राइवर की लोकेशन को ट्रैक करने की क्षमता और मास्क्ड नंबर का इस्तेमाल करके ड्राइवर से गुमनाम रूप से बात करने का फीचर शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Chatbot, Uber, Book Uber Cab via WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.