Twitter Logo Changed : ट्विटर का लोगो बदला, नीली चिड़‍िया की जगह दिखा Dogecoin का डॉगी! क्रिप्‍टोकरेंसी में 30% का उछाल, लोग बोले- ये लेट ‘अप्रैल फूल’

Twitter Logo Changed : ट्विटर का नया लोगो क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के जैसा है और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) डॉजकॉइन के बड़े समर्थक माने जाते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 11:09 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर का लोगो सोमवार रात बदल दिया गया
  • वेब वर्जन में नीली चिड़‍िया की जगह दिखा डॉगी
  • इस बारे में ट्विटर को ऑफ‍िशियल बयान नहीं आया है

Twitter Logo Changed : ट्विटर के नए मालिक एलन मस्‍क का एक ट्वीट भी सामने आया, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि डॉजकॉइन का डॉगी अब ट्विटर का नया लोगो होगा।

Twitter Logo Changed : सोशल नेटवर्किंग सर्विस ट्विटर (Twitter) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार रात ट्विटर का लोगाे यानी प्रतीक चिह्न ही बदल दिया गया। जिस नीली चिड़‍िया से ट्विटर की पहचान थी, उसकी जगह यूजर्स को एक डॉगी दिखाई देने लगा। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। दिलचस्‍प यह है कि ट्विटर का नया लोगो क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के जैसा है और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) डॉजकॉइन के बड़े समर्थक माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बदलाव के बाद डॉजकॉइन में 30 फीसदी से ज्‍यादा उछाल देखने को मिला है। हालांकि कई यूजर्स इसे एलन मस्‍क का ‘अप्रैल फूल' बता रहे हैं।  

ट्विटर के लोगो में अचानक हुए बदलाव ने यूजर्स को हैरान कर दिया। सोमवार देर रात ही ट्विटर के नए मालिक एलन मस्‍क का एक ट्वीट भी सामने आया, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि डॉजकॉइन का डॉगी अब ट्विटर का नया लोगो होगा। एलन मस्‍क ने अपने ट्वीट में ड्राइविंग सीट पर बैठे एक डॉगी की तस्‍वीर शेयर की है। डॉगी, ट्रैफ‍िक पुलिस से अपना लाइसेंस शेयर कर रहा है। यह भी बता रहा है कि लाइसेंस में नीली चिड़‍िया की जो फोटो लगी है, वह पुरानी है। 
Advertisement
 

हालांकि कुछ यूजर्स इस बदलाव को अप्रैल फूल से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि यह मस्‍क का देर से किया गया अप्रैल फूल है। वहीं, सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर का लोगो बदलने के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) डॉजकॉइन में 30 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखने को मिला है। 
Advertisement
 

एलन मस्‍क को डॉजकॉइन का बड़ा समर्थक माना जाता है। जब क्रिप्‍टोकरेंसी का बाजार अपने चरम पर था, तब मस्‍क डॉजकॉइन के समर्थन वाले कई ट्वीट किया करते थे। डॉजकॉइन को प्रमोट करने के आरोप में उन्‍हें कानूनी मुकदमों का सामना भी करना पड़ा है। डॉगी वाले लोगो के संकेत मस्‍क ने फरवरी में भी दिए थे, जब उन्‍होंने कुर्सी पर बैठे एक डॉगी की फोटो शेयर की थी, साथ में लिखा था कि ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। तब किसी ने भी यह अंदाजा नहीं लगाया होगा कि मस्‍क ट्विटर की लोकप्रिय नीली चिड़‍िया को एक डॉगी से रिप्‍लेस करने के बारे में सोच रहे हैं। इस पूरे मामले पर ट्विटर को कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.