Twitter दुनियाभर में डाउन, यूजर्स को पेज लोड करने और टाइमलाइन अपडेट करने में हो रही दिक्कत

Elon Musk के Twitter के लिए आज यूजर्स का जमकर गुस्सा फूट रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 20:32 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर के डाउन होने के बाद #TwitterDown तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड
  • Elon Musk के Twitter के लिए आज यूजर्स का जमकर गुस्सा फूट रहा है
  • 10 दिसंबर को Google की Gmail Service भी डाउन हो गई थी

Elon Musk के Twitter के लिए आज यूजर्स का जमकर गुस्सा फूट रहा है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter रविवार शाम को अचानक डाउन हो गई है। ट्विटर के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूटने लगा। काफी समय से यूजर्स ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते #TwitterDown सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड होने लगा। खबर लिखे जाने तक भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं था। इससे यूजर्स को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को 7 बजे के लगभग Twitter का पेज यूजर्स के लिए बंद हो गया। 

Elon Musk के Twitter के लिए आज यूजर्स का जमकर गुस्सा फूट रहा है। वीकेंड का दिन है और ऐसे में यूजर्स सोशल मीडिया पर दिनभर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। लेकिन रविवार शाम को Twitter Down जल्दी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यह लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं था। यह खबर लिखे जाने के समय तक भी Twitter की सर्विसेज बहाल नहीं हुई थीं। इससे आम लोगों के साथ ही बड़े बड़े ऑर्गेनाइजेशंस के कामकाज पर भी भारी असर हुआ।
 
 

Twitter  ऐप के डाउन होने से लोगों का गुस्सा इस पर जोरों से फूटने लगा। यूजर्स इतने परेशान हो गए कि दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से अपने परिचितों को मैसेज करके पूछने लगे- Twitter चल रहा है क्या! ट्विटर के डाउन होने के बाद #TwitterDown तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इतने लम्बे समय तक ट्विटर का उपलब्ध न रहना इससे पहले कभी नहीं हुआ है। इसके पीछे क्या वजह है, यह अभी तक सामने नहीं आया है। हो सकता है कि ट्विटर सर्विसेज बहाल होने के बाद एलन मस्क इसके बारे में ट्वीट कर कुछ जानकारी या अपडेट दें। 

इससे एक दिन पहले यानि कि शनिवार 10 दिसंबर को Google की Gmail Service भी डाउन हो गई थी। इसको लेकर भी यूजर्स का रोष सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। एलन मस्क जब से ट्विटर के मालिक बने हैं, कंपनी में अजब-गजब बदलाव दिख रहे हैं। अब इतने लम्बे समय तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के न चलने के पीछे मस्क क्या वजह बताते हैं, ये देखने वाली बात होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, twitter down, Twitter down sunday, elon musk

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.