Apple के वीडियो कॉलिंग ऐप FaceTime को रूस ने किया ब्लॉक, जानें वजह

रूस का कहना है कि फेसटाइम का इस्तेमाल देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 17:21 IST
ख़ास बातें
  • रूस में Apple के वीडियो कॉलिंग ऐप FaceTime पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • रूस के कम्युनिकेशन रेगुलेटर ने लगाया प्रतिबंध।
  • देश में क्रिमिनल एक्टिविटीज में इस्तेमाल होने का दिया हवाला।

रूस में Apple के वीडियो कॉलिंग ऐप FaceTime पर प्रतिबंध लगाया गया है

Photo Credit: freepik

रूस में Apple के वीडियो कॉलिंग ऐप FaceTime पर प्रतिबंध लगाया गया है। रूस का कहना है कि एपल के फेसटाइम ऐप का इस्तेमाल गलत कामों में किया जा रहा था इसलिए ऐप को देश में बंद किया गया है। इसी तरह देश ने Snapchat को भी बंद कर दिया है। रूस के कम्युनिकेशन रेगुलेटर की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब रूस ने किसी विदेशी ऐप के लिए इस तरह का एक्शन लिया हो। आइए जानते हैं डिटेल। 

Apple के वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप FaceTime को रूस ने ब्लॉक कर दिया है। इसी के साथ Snapchat पर भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया गया है। रूस के कम्युनिकेशन रेगुलेटर Roskomnadzor की ओर से ऐप को ब्लॉक करने की बात कही गई है। रेगुलेटर का कहना है कि FaceTime और Snapchat के जरिए देश में क्रिमिनल एक्टिविटीज की जा रही थीं जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता था। इसलिए इन ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है। 

Roskomnadzor ने Reuters को एक ईमेल में दिए बयान में कहा कि देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उपरोक्त ऐप्स के माध्यम से देश में क्रिमिनल एक्टिविटीज होने का पता चला था। एजेंसियों के अनुसार फेसटाइम का इस्तेमाल देश में आतंकवादी हमलों को आयोजित करने और अंजाम देने, अपराधियों की भर्ती करने तथा रूसी नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। 

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फेसटाइम पर लगा यह प्रतिबंध स्थायी प्रतिबंध या फिर इसे कुछ दिनों के लिए ही लगाया गया है। उधर Apple की ओर से भी इस प्रतिबंध के बारे में कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। रूस ने इससे पहले भी कई विदेशी ऐप्स पर ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं जिनमें Google का YouTube, Meta का Whatsapp और Telegram जैसे ऐप्स भी शामिल रह चुके हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.