पेटीएम से भुगतान करना हुआ और सुरक्षित, आया नया सिक्योरिटी फ़ीचर

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 12:47 IST
ख़ास बातें
  • ऐप के लिए नया सिक्योरिटी फ़ीचर जारी किया गया है
  • अभी यह सिक्योरिटी फ़ीचर वैकल्पिक है
  • पासबुक और पेमेंट सेगमेंट में नए फ़ीचर की जानकारी दी जा रही है
नोटबंदी के बाद से पेमेंट वॉलेट कंपनियों से जुड़ने वाले ग्राहकों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके साथ यूज़र के बीच इन ऐप की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है। पेटीएम ने गुरुवार को जानकारी दी कि ऐप के लिए नया सिक्योरिटी फ़ीचर जारी किया गया है। इसकी मदद से आप वॉलेट में सभी ट्रांजेक्शन पर लॉक लगा सकते हैं। इस फ़ीचर को अभी सिर्फ एंड्रॉयड ऐप के लिए ज़ारी किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि आईओएस के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी फ़ीचर को जल्द ही पेश किया जाएगा।

पहले कोई भी शख्स अगर आपके फोन को एक्सेस कर सकता था, तो उसके लिए पेटीएम ऐप से पेमेंट करना भी आसान था। नया सिक्योरिटी फ़ीचर आ जाने के बाद ऐप के अंदर सिक्योरिटी का स्तर मौज़ूद होगा। अभी यह सिक्योरिटी फ़ीचर वैकल्पिक है। ऐप के अपडेट होने के बाद पासबुक और पेमेंट सेगमेंट में नए फ़ीचर की जानकारी दी जा रही है। आप चाहें तो इसे एक्टिव कर सकते हैं।
Advertisement

यह सिक्योरिटी फ़ीचर एंड्रॉयड के प्रमाणीकरण प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। यह फ़ीचर उन्हीं फोन में काम करेगा जो स्क्रीन लॉक से लैस हैं, जैसे कि पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट। हम सभी यूज़र को इस फ़ीचर को एक्टिव करने का सुझाव देंगे।

आप जैसे ही अपडेट हुए पेटीएम एंड्रॉयड ऐप को शुरू करेंगे, आप पे या पासबुक बटन पर टैप करें। इसके बाद नए सिक्योरिटी फ़ीचर के बारे में पॉप अप बॉक्स में नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद एड सिक्योरिटी फ़ीचर पर टैप करें। इसके बाद अपने पिन, पैटर्न या पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी। ऐसा करने के बाद आपको नए सिक्योरिटी फ़ीचर को एक्टिव किए जाने की जानकारी दी जाएगी। इसे प्रोफाइल मेन्यू में जाकर बंद भी करना संभव है।
Advertisement

इसके बाद किसी भी पेमेंट या पासबुक पढ़ने के लिए आपको पिन, पैटर्न, पासवर्ड या प्राइवेसी प्रोटेक्शन पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  2. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  3. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  4. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  5. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  6. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  7. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  8. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  9. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.