Netflix ने किया अनुष्का शर्मा की 'Chakda Xpress' की पर्दे के पीछे की कहानी खुलासा

शर्मा ने पहले एक स्टेटमेंट में कहा कि "जब झूलन ने एक क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक स्तर पहचान दिलाने का फैसला किया तो उस दौरान महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था।"

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • चकदा एक्सप्रेस का पर्दे के पीछे का ट्रेलर अभी सामने आया है।
  • Netflix ने अनुष्का शर्मा की स्पोर्ट्स बायोपिक में एक नए लुक को दिखाया है।
  • फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की स्टोरी पर बेस्ड है।

Photo Credit: Netflix

चकदा एक्सप्रेस का पर्दे के पीछे का ट्रेलर अभी सामने आया है। सोमवार को मुंबई में एक प्रोग्राम के दौरान Netflix ने जल्द आने वाली अनुष्का शर्मा की स्पोर्ट्स बायोपिक में एक नए लुक को पेश किया। यह फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की स्टोरी पर बेस्ड है, जिन्होंने महिला क्रिकेट को भारत में लोकप्रिय करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया और अभिषेक बनर्जी द्वारा स्क्रिप्ट लिखी गई है। आपको बता दें कि अनुष्का मेटरनिटी के बाद इस फिल्म से लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं।

चकदा एक्सप्रेस बीटीएस ट्रेलर कुछ रैंडम प्रोडक्शन क्लिप और अनुष्का द्वारा निभाई गई झूलन के बी-रोल फुटेज के अलावा पिच पर अभ्यास करते हुए जानकारी का खुलासा करता है। इसके बाद निर्देशक रॉय ने चकदा एक्सप्रेस के बार में बताते हुए छोटे शहर चकदाहा, पश्चिम बंगाल से 2017 वर्ल्ड कप फाइनल तक की कहानी बताई। इसमें पता चल रहा हैकि छोटे बालों में अनुष्का कैसी लग रही हैं,जिसमें वह झूलन की युवावस्था को दिखा रही हैं। इसमें यह दिखाया जा रहा है कि एक टॉप ब्वॉय लुक वाली लड़की कैसे घर पर खाली समय में गेंदबाजी की तकनीक की नकल करती है।
Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि "हम झूलन की एनर्जी को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और हम स्टोरी को जितना ज्यादा ईमानदारी से दिखा पाएं उतना प्रयास कर रहे हैं। इसमें ऐसा समय भी आता है जब रियल लाइफ की झूलन गोस्वामी सेट पर नजर आती हैं, अनुष्का को कैरेक्टर और फील्ड में टेक्निक के बारे बताती हैं। झूलन गोस्वामी ने भारत में महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के अलावा एक इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है जो 2002 से 2021 तक के 19 सालों के करियर में था।

Netflix ने इस साल के शुरू में चकदा एक्सप्रेस के लिए एक घोषणा करते हुए ट्रेलर जारी किया था, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकट स्थिति को दर्शाया गया था। स्टेडियम खाली थे, कोई निजी जर्सी नहीं थी और यहां तक कि पुरुष दर्शकों या फेंस की अधिकता को दर्शाती थी।  ट्रेलर के आखिर में एक टैगलाइन नजर आई।"अगर क्रिकेट एक धर्म है, तो पुरुष ही एकमात्र देवता क्यों हैं?"
Advertisement

शर्मा ने पहले एक स्टेटमेंट में कहा कि "जब झूलन ने एक क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक स्तर पहचान दिलाने का फैसला किया तो उस दौरान महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था।" अनुष्का अपने प्रोडक्शन बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्ज के जरिए अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ चकदा एक्सप्रेस को बना रही हैं। वर्तमान में नेटफ्लिक्स की चकदा एक्सप्रेस के लिए कोई रिलीज विंडो नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Chakda Xpress, Netflix, Anushka Sharma

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.