Netflix पर कल 3 सितंबर से शुरू हो रहा है Money Heist सीज़न 5

Money Heist के 5वें सीज़न या फिर फाइनल सीज़न की शुरुआत कल शुक्रवार 3 सितंबर से वर्ल्डवाइड होगी। हालांकि, 10 एपिसोड की इस सीरीज़ को इस बार 5-5 करके दो भागों में विभाजित किया गया है। Volume 1 में पांच एपिसोड को रिलीज़ किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कल से होगी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Money Heist सीज़न 5 Netflix पर दो भागों में होगा रिलीज़
  • मनी हाइस्ट सीज़न 5 volume 1 कल 3 सितंबर को होगा रिलीज़
  • मनी हाइस्ट सीज़न 5 volume 2 कल 3 दिसंबर को होगा रिलीज़

भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ होगा मनी हाइस्ट सीज़न 5

Money Heist सीज़न 5 कल यानी 3 सितंबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Netflix की सबसे लोकप्रिय स्पेनिश-लैंग्वेज सीरीज़ का यह फाइनल सीज़न है, जिसमें अंत की शुरुआत होने जा रही है। मनी हाइस्ट इस वक्त सबसे लोकप्रिय दूसरी नॉन-इंग्लिश सीरीज़ है, पहले नंबर पर फ्रेंच-भाषिय मिस्ट्री थ्रिलर Lupin है। Money Heist के 5वें सीज़न को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा, जिसका पहला भाग Volume 1 कल 3 सितंबर को रिलीज़ होगा। लेकिन इसे खत्म होने में अगले तीन महीने और लगने वाले हैं। Volume 2 को दिसंबर में रिलीज़ किया जाने वाला है।

भारत में Money Heist का सीज़न 5 पिछले चार सीज़न की तरह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया जाने वाला है। 5वां सीज़न या फिर फाइनल सीज़न की शुरुआत कल शुक्रवार 3 सितंबर से वर्ल्डवाइड होगी। हालांकि, 10 एपिसोड की इस सीरीज़ को इस बार 5-5 करके दो भागों में विभाजित किया गया है। Volume 1 में 5वें सीज़न के पांच एपिसोड को रिलीज़ किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कल से होगी। लेकिन बाकि के पांच एपिसोड के लिए आपको अगले तीन महीने और इंतज़ार करना होगा, जिसकी रिलीज़ डेट 3 दिसंबर है।
Advertisement

Money Heist season 5 “Volume 1” की शुरुआत भारतीय समयानुसार 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होगी। वहीं, Volume 2 को दोपहर 1.30 बजे 3 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा।
 
 

Money Heist season 5 cast

मनी हाइस्ट सीज़न 5 में मुख्य कलाकारों की बात करें, तो इनमें टोक्यो के रूप में Úrsula Corberó, प्रोफेसर के रूप में Álvaro Morte, लिस्बन के रूप में Itziar Ituño, रियो के रूप में Miguel Herrán, डेनवर के रूप में Jaime Lorente, स्टॉकहोम के रूप में Esther Acebo, बोगोटा के रूप में Hovik Keuchkerian, पालेर्मो के रूप में Rodrigo de la Serna, एलिसिया सिएरा के रूप में Najwa Nimri, मनीला के रूप में Belén Cuesta, आर्टुरो के रूप में Enrique Arce, हेलसिंकी के रूप में Darko Peric, मार्सिले के रूप में Luka Peros, कर्नल तामायो के रूप में Fernando Cayo और गंडिया के रूप में José Manuel Poga शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.