22 साल बाद हमेशा के लिए बंद होने जा रहा Skype वीडियो कॉलिंग ऐप! जानें वजह

5 मई 2025 को Skype पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Skype यूजर्स को कंपनी Microsoft Teams पर शिफ्ट होने का ऑप्शन दे रही है
  • माइक्रोसॉफ्ट अब अपने ऐप Teams पर ज्यादा फोकस करने जा रही है
  • शिफ्ट होने वाले यूजर्स के पास अपना डेटा शिफ्ट करने का भी विकल्प होगा

Microsoft अब Skype को 5 मई से पूरी तरह बंद करने जा रही है।

Photo Credit: Shutterstock

Skype वीडियो कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल हो सकता है कभी न कभी आपने जरूर किया हो। Skype यूजर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देता है, लेकिन अब यह हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। Microsoft ने Skype को Shutdown करने का ऐलान कर दिया है। 5 मई 2025 को Skype पूरी तरह से बंद हो जाएगा। क्या है इसकी वजह और मौजूदा स्काइप यूजर्स का क्या होगा, आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 
 
Microsoft ने Skype को Shutdown करने की घोषणा काफी समय पहले कर दी थी। अगले हफ्ते 5 मई को, यानी सिर्फ 2 दिन बाद यह ऐप पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। Skype यूजर्स को कंपनी  Microsoft Teams पर शिफ्ट होने का ऑप्शन दे रही है। प्रोफेशनल वर्क के साथ-साथ पर्सनल वर्क के लिए भी यूजर्स Teams का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्काइप बंद होने से जुड़े नोटिफिकेशन काफी समय से यूजर्स को कंपनी की ओर से भेजे जा रहे थे। 
Advertisement

क्या है Skype बंद करने की वजह 
Skype को कंपनी बंद करने जा रही है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट अब अपने ऐप Teams पर ज्यादा फोकस करने जा रही है। Microsoft लगातार Teams पर नए-नए फीचर जोड़ती जा रही है। Teams को कंपनी ने 2017 में शुरू किया था और अब यह काफी पॉपुलर भी हो चुका है। माइक्रोसॉफ्ट चाहती है कि सभी लोग स्काइप की जगह Teams का इस्तेमाल करें।
Advertisement

Skype यूजर्स के लिए क्या है विकल्प
Microsoft लगातार अपने Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए प्रेरित कर रही है। Microsoft Teams पर शिफ्ट होने वाले स्काइप यूजर्स के पास अपना डेटा शिफ्ट करने का भी विकल्प होगा। बता दें कि जब से कंपनी ने Microsoft Teams को लॉन्च किया था तब से ही वह Skype यूजर्स को टीम्स प्लेटफॉर्म पर आने के लिए कह रही थी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि Teams में Skype वाले सभी फीचर्स मिलते हैं और इसके साथ ही इसमें कुछ और भी क्षमताएँ दी गई हैं जो स्काइप में नहीं हैं। 
Advertisement

Microsoft ने घोषणा करते हुए कहा है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा क्रिडेंशियल्स से Microsoft Teams में लॉग-इन कर सकते हैं। Skype यूजर्स का Microsoft Teams में आना पूरी तरह से फ्री होगा। Skype यूजर्स को Teams पर कॉलिंग, मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग, मीटिंग या कम्युनिटी जॉइन करने समेत सारे फीचर्स फ्री उपलब्ध होंगे। 

कंपनी का कहना है कि कोई Skype यूजर अपने मौजूदा क्रिडेंशियल्स से Teams में लॉग-इन करता है तो उसके चैट और कॉन्टेक्ट स्वयं ही टीम्स में आ जाएंगे। यानी यूजर्स ने Skype में जहां से लॉग-आउट किया था, टीम्स में वहीं से लॉग-इन करके आगे शुरू कर सकते हैं। यूजर्स के पास Skype के साथ टीम्स भी इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। लेकिन यह कुछ दिन के लिए ही है क्योंकि 5 मई तक ही दोनों प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 5 मई को Skype बंद हो जाएगा। उसके बाद Teams ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.