'mAadhaar' एंड्रॉयड ऐप लॉन्च, अब हर वक्त साथ रहेगा आधार कार्ड

डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया ऐप 'mAadhaar'(एक मोबाइल इंटरफेस) लॉन्च किया गया है। इस ऐप को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने डेवलेप किया है। इस ऐप में जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता के साथ-साथ यूज़र का फोटोग्राफ होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2017 16:33 IST
ख़ास बातें
  • एमआधार ऐप अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए लॉन्च किया गया है
  • इस ऐप को यूआईडीएआई ने डेवलेप किया है
  • यूआईडीएआई का नया एंड्रॉयड ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है
आधार कार्ड को साथ रखना अब और आसान हो गया है, यूआईएडीआई ने एक नए मोबाइल ऐप एमआधार की शुरुआत की है।  डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया ऐप 'mAadhaar'(एक मोबाइल इंटरफेस) लॉन्च किया गया है। इस ऐप को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIADI) ने डेवलेप किया है। इस ऐप में जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता के साथ-साथ यूज़र का फोटोग्राफ होगा। इसके अलावा यह एक आधार नंबर से लिंक होगा। एमआधार ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। आधार के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, ''#mAadhaar लॉन्च किया जा रहा है- अब अपने आधार को मोबाइल पर रखें। यूआईडीएआई का नया एंड्रॉयड ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है।'' हालांकि, अभी यह ऐप बीटा वर्ज़न में है और कुछ अपडेट मिलने के बाद कुछ सर्विस मिलनी शुरू होंगी। अभी इस ऐप में बेहद ही सीमति फ़ीचर हैं। इस ऐप में आधार से जुड़ी सभी जानकारी स्कैन की जा सकती है।

mAadhaar ऐसे करता है काम

यह ऐप एक बायोमीट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग फ़ीचर के साथ आता है जिससे निज़ी डेटा को सुरक्षित रखा जा सके। एक बार यूज़र द्वारा लॉक इनेबल करने पर, ऐप तब तक लॉक ही रहता है जब तक कि यूज़र इसे अनलॉक ना करे या फिर लॉकिंग सिस्टम को डिसेबल ना कर दे। इस ऐप में एक 'टीओटीपी जेनरेशन' (समय आधारित वन-टाइम पासवर्ड) प्रक्रिया है जिसे एसएमएस की आधारित ओटीपी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

यूज़र अपनी प्रोफ़ाइल को भी अपडेट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें रिक्वेस्ट डालनी होगी। एमआधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए, एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको अपने पास के आधार एनरोलमेंट सेंटर या मोबाइल अपडेट एंड पॉइंट पर जाना होगा। क्यूआर कोड सुविधा और पासवर्ड से सुरक्षित किया गया ईकेवाईसी डेटा भी इस ऐप में दिए गए अतिरिक्त फ़ीचर हैं।

एक जुलाई से, इनकम टैक्स रिटर्न्स (आईटीआर) फाइल करने के लिए पैन-आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी हो गया है। इसके अलावा एक नया परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) होना भी जरूरी है। जहां आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा भारत के निवासी को जारी किया जाता है, वहीं पैन 10 डिजिट वाला एक नंबर होता है जिसे एक व्यक्ति, फर्म को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , mAadhar, Aadhar App, Aadhar mobile App, digital india
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.