Reliance Jio का JioMeet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप लॉन्च, Zoom को देगा टक्कर

JioMeet को न केवल ब्राउज़र (केवल Chrome या Firefox) से इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि यह ऐप के रूप में Windows, Mac, iOS और Android पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध है JioMeet ऐप
  • Chrome और Firefox के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं सर्विस
  • Zoom, Google Meet और Microsoft Teams जैसी सर्विस को देगा सीधी टक्कर

JioMeet सर्विस HD क्वालिटी कॉलिंग और 100 मेंबर सपोर्ट के साथ आती है

Reliance Jio ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom को टक्कर देने के लिए JioMeet सर्विस लॉन्च की है। मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी ने गुरुवार रात अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को थोड़ी धूमधाम से लॉन्च किया और अब यह सर्विस ऐप के रूप में Google Play और App Store पर उपलब्ध है। रिलायंस जियो ने पिछले कुछ महीनों में लगातार फंडरेज़ के बाद अपना पहला नया प्रोडक्ट जारी किया है और यह Zoom, Google Meet, Microsoft Teams और अन्य लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल्स के खिलाफ अखाड़े में उतर रहा है।

JioMeet डायरेक्ट कॉल (1: 1 कॉलिंग) के साथ-साथ 100 प्रतिभागियों के साथ मीटिंग आयोजित करने की क्षमता रखता है। Reliance Jio के अनुसार, ऐप एंटरप्राइज़-ग्रेड होस्ट कंट्रोल देत है। आप अपने फोन नंबर या ईमेल आईडी के साथ साइन-अप कर सकते हैं और एचडी क्वालिटी में अपनी मीटिंग्स कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना मुफ्त है और आप प्रति दिन असीमित मीटिंग्स कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मीटिंग्स पासवर्ड से सुरक्षित भी हो सकती हैं और यह ज़ूम जैसे वेटिंग रूम फीचर का समर्थन भी करता है।

Reliance Jio ने अप्रैल से लेकर जून तक लगातार फंडरेज़ किया, जिसमें कंपनी ने Facebook के साथ डील से शुरुआत की और सोशल मीडिया दिग्गज को जियो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली। JioMeet को न केवल ब्राउज़र (केवल Chrome या Firefox) से इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि यह ऐप के रूप में Windows, Mac, iOS और Android पर भी उपलब्ध है। आप इनके लिंकJio की वेबसाइट में देख सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म का इंटरफेस बहुत ही सरल है, जो वास्तव में ज़ूम की तरह ही दिखता है, लेकिन एक क्विक रिव्यू से पता चला है कि यह अन्य प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स की तरह ही काम करता है। JioMeet का कहना है कि ऐप पांच डिवाइसों पर मल्टी-डिवाइस लॉग-इन सपोर्ट करता है और कॉल पर रहते हुए आप डिवाइसों के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें सेफ ड्राइविंग मोड नाम का एक फीचर भी है और साथ ही स्क्रीन शेयरिंग जैसी बेसिक सुविधाएं भी हैं।
Advertisement

भले ही अब यह ऐप जनता के लिए उपलब्ध है, लेकिन Jio कुछ महीनों से इसका टेस्ट कर रहा था और आप Google Play पर कमेंट को देख सकते हैं कि यह कैसे एक इनविटेशन कोड के साथ ही काम करता था। लेकिन अब आपको केवल JioMeet के लिए साइन-अप करना है और आप इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioMeet, JioMeet App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.