Jio के ज़ारी किया टीज़र, आने वाला है जियो जूस

रिलायंस जियो ने अपने एक नए प्रोडक्ट का टीज़र ज़ारी किया है। ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि इसे Jio Juice के नाम से जाना जाएगा। जियो जूस के लिए ज़ारी किए गए टीज़र में ‘Beta’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जो इशारा करता है कि यह बैटरी सेवर ऐप होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 16:58 IST
ख़ास बातें
  • ज़ारी किए गए टीज़र में ‘Beta’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है
  • जियो जूस के बैटरी सेवर ऐप होने की है संभावना
  • जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर जल्द हो सकता है ऐलान
रिलायंस जियो ने अपने एक नए प्रोडक्ट का टीज़र ज़ारी किया है। ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि इसे Jio Juice के नाम से जाना जाएगा। जियो जूस के लिए ज़ारी किए गए टीज़र में ‘Beta’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जो इशारा करता है कि यह बैटरी सेवर ऐप होगा। बीटा ऐप होने की स्थिति में यूज़र को इसे इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर करना होगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Jio ने फिलहाल टीज़र जारी करने के अलावा अभी इस ऐप के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। सिर्फ यही बताया गया है कि यह जल्द आएगा।

गौर करने वाली बात है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन भी खत्म होने के कगार पर है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि प्राइम मेंबरशिप का आगे क्या होगा। प्राइम सब्सक्रिप्शन को पिछले साल फरवरी माह में लॉन्च किया गया था, इस दौरान ही कंपनी ने अपनी फ्री सेवाओं को खत्म करके यूज़र से शुल्क लेना शुरू किया था। प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ज़्यादा डेटा और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। शुरुआत में यूज़र के पास इस सेवा को चुनने की सुविधा थी। लेकिन इसे बाद में अनिवार्य कर दिया गया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली यह कंपनी Jio Prime के संबंध में आज या कल कोई अहम ऐलान करेगी। फिलहाल, हम आपको यही सुझाव देंगे कि अगर आप कोई नया जियो कनेक्शन लेने की ख्वाहिश रखते हैं या फिर किसी पुराने जियो सिम को पहली बार रीचार्ज कराना है, तो 31 मार्च तक का इंतज़ार कर लें। क्योंकि 99 रुपये वाला जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च तक ही वैध रहेगा। उम्मीद यही है कि रिलायंस जियो पहले की तरह ग्राहकों के बजट का ख्याल रखेगी।

संभव है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को पूरी तरह से खारिज ही कर दिया जाए। ऐसा भी हो सकता है कि Jio अपनी कंटेंट सेवाओं को जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन से पूरी तरह से जोड़ दे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio App, Jio Juice

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.