Jio Group Talk लॉन्च, अब एक साथ करें 10 लोगों से कॉन्फ्रेंस कॉल

Reliance Jio ने Google Play स्टोर पर नया ऐप लाइव किया है जिससे यूज़र वीओएलटीई पर ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल कर पाएंगे। Jio Group Talk ऐप की मदद से आप एक साथ 10 लोगों से बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 मार्च 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • वन टच मल्टी पार्टी कॉलिंग ऐप्लिकेशन है Jio Group Talk
  • कॉन्फ्रेंस कॉल शेड्यूल करने की भी सुविधा है जियो ग्रुप टॉक ऐप में
  • जियो ग्रुप टॉक अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है
Reliance Jio ने Google Play स्टोर पर नया ऐप लाइव किया है जिससे यूज़र वीओएलटीई पर ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल कर पाएंगे। Jio Group Talk ऐप की मदद से आप एक साथ 10 लोगों से बात कर सकेंगे। यह लेक्चर मोड सहित कई फीचर के साथ आता है। इस ऐप का अभी ट्रायल चल रहा है। इसे व्यवसायिक तौर पर आम यूज़र के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह ऐप एचडी वॉयस कॉलिंग को सपोर्ट करता है और यह उन फोन के लिए है जिनमें जियो सिम का इस्तेमाल होता है।

जियो ग्रुप टॉक अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। इसे अभी आईओएस यूज़र्स के लिए ऐप स्टोर पर नहीं उपलब्ध कराया गया है। ऐप की लिस्टिंग से साफ है कि यह ट्रायल वर्ज़न है। यानी इसमें सारे फीचर नहीं उपलब्ध हैं। हालांकि, अगर आपके पास जियो सिम है तो आप इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस पर सकते हैं। आप जैसे ही इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड करेंगे। आपको जियो नंबर इस्तेमाल करके ओटीपी के ज़रिए वैरिफिकेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही, यूज़र्स इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुनिश्चित कर लें कि आपका जियो सिम एक्टिव है और एसएमएस व कॉलिंग काम कर रहे हैं।
Advertisement


Reliance के मुताबिक, जियो ग्रुप टॉक ऐप जियो यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव वन टच मल्टी पार्टी कॉलिंग ऐप्लिकेशन है। यूज़र एक साथ 10 लोगों को फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस कॉल शेड्यूल करने की भी सुविधा है। इसकी मदद से आप एक साथ ही 10 लोगों को कॉल कर पाएंगे। इस तरह से एक-एक यूज़र को एड करने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
Advertisement

कॉलर किसी भी कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान किसी दूसरे यूज़र को कॉल का हिस्सा बना सकते हैं या उन्हें हटा सकते हैं। इसके अलावा लेक्चर मोड भी है जिस दौरान सिर्फ एक शख्स बोल सकेगा। बाकियों को सुनना होगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ग्रुप टॉक ऐप में अभी सिर्फ वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट लाया गया है। भविष्य में वीडियो कॉलिंग और चैटिंग की भी सुविधा मिलेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioGroup Talk, Jio Group Talk, JioGroupTalk
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.