Instagram का सुपर यूजर बनना है? ये 7 Settings बदलते ही बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस

Instagram की Settings से फीड क्लीन करें, प्राइवेसी बढ़ाएं और Algorithm रीसेट करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Hidden Words फीचर से स्पैम कमेंट्स और मैसेज अपने आप ब्लॉक होते हैं
  • Algorithm रीसेट करके फीड को फिर से रिलेवेंट बनाया जा सकता है
  • Privacy settings से online status और ads डेटा कंट्रोल किया जा सकता है

Photo Credit: Meta

अगर आपका Instagram इस्तेमाल करते-करते फीड बेकार कंटेंट से भर गया है, बार-बार स्पैम मैसेज आते हैं या प्राइवेसी को लेकर चिंता रहती है, तो कुछ छुपी हुई सेटिंग्स आपके एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकती हैं। ऐप में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं जो सीधे नजर नहीं आते, लेकिन इन्हें ऑन करके आप फीड को क्लीन, प्राइवेसी को मजबूत और कंट्रोल को बेहतर कर सकते हैं। नीचे ऐसे ही काम के ट्रिक्स दिए गए हैं, जिन्हें सेट करने में ज्यादा समय नहीं लगता लेकिन असर काफी दिखता है।

Instagram में स्पैम और बेकार कंटेंट कैसे रोकें

Instagram का Hidden Words फीचर आपको स्पैम और अनचाहे कमेंट्स से बचाता है। इसमें आप अपने हिसाब से शब्द या फ्रेज जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप देखना ही नहीं चाहते। इसके बाद ऐप खुद ऐसे मैसेज और कमेंट्स को छिपा देता है। इससे आपका फीड और इनबॉक्स साफ रहता है और बार-बार रिपोर्ट या ब्लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके लिए:

  • Instagram Settings खोलें
  • “Hidden Words” सेक्शन में जाएं
  • यहां ऐसे शब्द या फ्रेज डालें जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं
  • इसके बाद जिन मैसेज या कमेंट्स में ये शब्द होंगे, वो अपने आप छिप जाएंगे।

इसके अलावा आप फीड में दिखने वाले कंटेंट को भी कंट्रोल कर सकते हैं:

  • Settings > Content Preferences में जाएं
  • Sensitive और Political कंटेंट को लिमिट कर सकते हैं

Advertisement

Instagram का Algorithm रीसेट कैसे करें

कभी-कभी Instagram का एल्गोरिद्म ऐसा कंटेंट दिखाने लगता है जो आपके काम का नहीं होता। ऐसे में आप इसे रीसेट करके फीड को दोबारा कंट्रोल में ला सकते हैं। इसके लिए या तो पसंदीदा कंटेंट को बार-बार देखें या सेटिंग्स में जाकर पूरा सजेस्टिड कंटेंट रीसेट कर दें। इससे ऐप फिर से आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाने लगता है।

ट्रिक 1:

  • जिस तरह का कंटेंट देखना चाहते हैं, उसे कुछ बार देखें
  • बाकी कंटेंट को स्किप करते रहें

ट्रिक 2 (फुल रीसेट):

Advertisement
  • Settings > Content Preferences
  • “Reset Suggested Content” ऑप्शन चुनें
  • इससे आपका फीड फिर से नए सिरे से सेट हो जाएगा।

Instagram लिंक से ट्रैकिंग कैसे हटाएं

Instagram से शेयर किए गए लिंक में अक्सर ट्रैकिंग कोड जुड़ा होता है, जिससे ऐप यह ट्रैक कर पाता है कि आपने लिंक कहां भेजा। अगर आप अपनी प्राइवेसी बढ़ाना चाहते हैं, तो लिंक शेयर करने से पहले उसका एक्स्ट्रा हिस्सा हटा सकते हैं। इससे आपकी एक्टिविटी कम ट्रैक होती है और लिंक भी साफ रहता है।

इसे हटाने के लिए:

  • लिंक कॉपी करें
  • “?” के बाद का पूरा हिस्सा डिलीट कर दें
  • इससे आपकी एक्टिविटी कम ट्रैक होगी।

Advertisement

Instagram में लिंक बाहरी ब्राउजर में कैसे खोलें

डिफॉल्ट तौर पर Instagram लिंक को अपने इन-ऐप ब्राउजर में खोलता है, जो प्राइवेसी के लिहाज से बेहतर नहीं माना जाता। आप सेटिंग्स में जाकर इसे बदल सकते हैं ताकि लिंक सीधे आपके फोन के ब्राउजर में खुले। इससे आपकी ब्राउजिंग एक्टिविटी पर ऐप की नजर कम हो जाती है।

इसे बदलने के लिए:

  • Settings > App website permissions
  • “Message links” में जाकर external browser ऑन करें
  • इसके बाद DM के लिंक सीधे आपके ब्राउजर में खुलेंगे।

Advertisement

Online स्टेटस और Read Receipts कैसे छिपाएं

Instagram पर लोग देख सकते हैं कि आप ऑनलाइन हैं या आपने उनका मैसेज पढ़ लिया है। अगर आप थोड़ा प्राइवेट रहना चाहते हैं, तो इन दोनों फीचर्स को बंद कर सकते हैं। इससे आप बिना किसी प्रेशर के ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं और सामने वाले को आपकी एक्टिविटी का पता नहीं चलता।

अगर आप नहीं चाहते कि लोग देखें कि आप ऑनलाइन हैं या आपने मैसेज पढ़ा है:

  • Settings > Messages and story replies
  • “Show activity status” ऑफ करें
  • “Read receipts” भी ऑफ कर सकते हैं

Instagram चैट को ज्यादा सिक्योर कैसे बनाएं

डिफॉल्ट रूप से Instagram की चैट्स end-to-end encrypted नहीं होती हैं। अगर आप ज्यादा सिक्योरिटी चाहते हैं, तो आप इसे मैन्युअली ऑन कर सकते हैं। इससे आपकी चैट सिर्फ आप और सामने वाला ही पढ़ सकते हैं, जिससे प्राइवेसी बेहतर हो जाती है। Instagram में डिफॉल्ट चैट एन्क्रिप्टेड नहीं होती। अगर आप ज्यादा सिक्योरिटी चाहते हैं;

  • चैट खोलें
  • Privacy and safety में जाएं
  • “End-to-end encryption” ऑन करें

Ads से जुड़ा डेटा कैसे कम करें

Instagram पर ads पूरी तरह बंद नहीं किए जा सकते, लेकिन आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि ऐप आपके डेटा का कितना इस्तेमाल करे। सेटिंग्स में जाकर ad preferences को एडजस्ट करके आप personalized ads को कम कर सकते हैं। इससे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी का कम डेटा इस्तेमाल होता है।

Instagram पर ads पूरी तरह बंद नहीं कर सकते, लेकिन डेटा यूसेज कम कर सकते हैं:

  • Settings > Accounts Center > Ad Preferences
  • यहां जाकर ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन्स ऑफ कर दें
  • “Categories used to reach you” में सभी ऑप्शन्स हटाएं
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.