इंस्‍टाग्राम लाया नया फीचर, DM भेजे बिना कर सकेंगे स्‍टोरीज लाइक

इस साल की प्राथमिकताओं के रूप में एडम मोसेरी ने चार प्रमुख क्षेत्रों के रूप में वीडियो, मैसेजिंग, ट्रांसपैरेंसी और क्रिएटर्स पर फोकस किया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 12:18 IST
ख़ास बातें
  • अबतक सिर्फ स्‍टोरीज को री-शेयर करने या कमेंट के साथ रिप्‍लाई का ऑप्‍शन था
  • इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने मंगलवार को फीचर की घोषणा की
  • आने वाले दिनों में कई और फीचर यूजर्स के लिए आने की उम्‍मीद है

मोसेरी ने कहा था कि इंस्टाग्राम मैसेजिंग पर फोकस करेगा और ट्रांसपैरेंसी को बेहतर बनाने के लिए आने वाले साल में कंट्रोल्‍स पर दोगुना काम करेगा।

फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम' (Instagram) अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लेकर आया है। यह स्टोरीज (Stories) के साथ जुड़ने का नया तरीका पेश करता है। ‘प्राइवेट स्टोरी लाइक' 
(Private Story Likes) नाम का यह फीचर बिना डायरेक्ट मेसेज (DM) भेजे यूजर्स को दूसरों की इंस्टाग्राम स्टोरीज को लाइक करने की सुविधा देता है। अबतक यूजर्स के पास सिर्फ स्‍टोरीज को री-शेयर करने या कमेंट के साथ रिप्‍लाई करने का ऑप्‍शन था। साथ ही इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किए गए रेस्‍पॉन्‍स को यूजर्स के DM इनबॉक्‍स पर शेयर किया जाता था। नए अपडेट के साथ यूजर्स अपने DM इनबॉक्स को इस्‍तेमाल किए बिना स्‍टोरीज के लिए अपने लाइक्‍स को मार्क कर सकते हैं। 

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए Private Story Likes फंक्शनलिटी के रोलआउट का ऐलान किया। नए अपडेट के साथ यूजर रेगुलर फीड पोस्ट की तरह हार्ट आइकन पर टैप करके स्टोरी से जुड़ सकते हैं। रेगुलर इंस्टाग्राम पोस्ट के उलट Private Story Likes की संख्या दिखाई नहीं देगी। मोसेरी ने कहा कि वो व्‍यूअर शीट (viewer sheet) में दिखाई देगी। 

Private Story Likes फीचर को इंस्‍टाग्राम पर मैसेजिंग अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश के तहत लाया गया है। पिछले साल दिसंबर में मोसेरी ने ऐलान किया था कि इंस्टाग्राम मैसेजिंग पर फोकस करेगा और साल 2022 में कंट्रोल्‍स पर काम को दोगुना कर देगा, ताकि ट्रांसपेरेंसी को बेहतर किया जा सके। 
Advertisement

यूजर्स आसानी से पोस्ट, कमेंट और दूसरी एक्टिविटीज को प्लेटफॉर्म से हटा सकें, इसके लिए इस महीने की शुरुआत में इंस्टाग्राम ने कई नए फीचर्स जोड़े थे। इसकी मदद से यूजर्स- पोस्ट, स्टोरीज, IGTV और रील्‍स समेत अपने कंटेंट को बल्‍क में डिलीट या आर्काइव कर सकते हैं। कमेंट्, लाइक्‍स और स्‍टीकर रिएक्‍शन को भी डिलीट का आर्काइव किया जा सकता है। Instagram अपने यूजर्स को उनके कंटेंट और इंटरैक्शन को फ‍िल्‍टर भी करने देता है। 

बात करें इस साल की प्राथमिकताओं की, तो एडम मोसेरी ने चार प्रमुख क्षेत्रों के रूप में वीडियो, मैसेजिंग, ट्रांसपैरेंसी और क्रिएटर्स पर फोकस किया है। बीते महीने उन्‍होंने बताया था कि हम वीडियो पर अपना फोकस दोगुना करने जा रहे हैं। मोसेरी ने कहा था कि इंस्टाग्राम मैसेजिंग पर फोकस करेगा और ट्रांसपैरेंसी को बेहतर बनाने के लिए आने वाले साल में कंट्रोल्‍स पर दोगुना काम करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स की मदद करने और उन्‍हें सशक्‍त बनाने के लिए ऐप पर कमाई के ज्‍यादा मौके दिए जाएंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.