WhatsApp Holi Stickers 2021: इस बार स्टीकर्स से करीबियों को रंगे गुलाल

यदि आप भी कोरोना वायरस महामारी के कारण दोस्तों के साथ होली पार्टी का मज़ा नहीं ले पा रहे हैं, तो घर पर मायूस बैठने की जरूरत नहीं है। आप डिजिटली भी अपने दोस्तों को गुलाल रंग सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 मार्च 2021 07:41 IST
ख़ास बातें
  • थर्ड पार्टी ऐप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं होली स्टीकर्स
  • इसमें कई होली Gif भी मौजूद हैं
  • डिजिटली स्टीकर्स के जरिए दोस्तों को रंगे गुलाल
होली पर दोस्तों को गुलाल रंगने का अपना एक अलग ही मज़ा है। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी Covid-19 का कहर थमा नहीं है, इस वजह से इस साल भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। यदि आप भी कोरोना वायरस महामारी के कारण दोस्तों के साथ होली पार्टी का मज़ा नहीं ले पा रहे हैं, तो घर पर मायूस बैठने की जरूरत नहीं है। आप डिजिटली भी अपने दोस्तों को गुलाल रंग सकते हैं। जी हां, कोई भी त्यौहार हो... सबसे पहले विश WhatsApp के जरिए ही एक-दूसरे को भेजी जाती है। तो इस बार होली की शुभकामनाएं साधारण टेक्स्ट से नहीं बल्कि रंग-बिरंगे स्टीकर्स के जरिए अपने दोस्तों को भेजें। इस लेख के जरिए हम आपको WhatsApp के माध्यम से Holi Stickers भेजने का तरीका बताने जा रहे हैं।
 

How to download Holi Sticker packs for WhatsApp

1. WhatsApp Stickers सेक्शन में जाने के लिए आपको सबसे पहले चैट में बायीं ओर स्थित emoji आइकन पर जाना होगा, जहां दायीं ओर स्थित stickers विकल्प को चुनना होगा।

2. अब स्टीकर सेक्शन में ऊपरी दायीं कॉर्नर पर स्थित (+) के विकल्प को चुनें। इसके बाद एक नई विंडो ओपन हो जाएगी, जो व्हाट्सऐप पर उपलब्ध स्टीकर्स दिखाएगा। इस स्क्रीन में सबसे नीचे तक स्क्रोल करें।

3. यहां आपको Get More Stickers का विकल्प दिखेगा, जो कि आपको थर्ड पार्टी स्टीकर पैक डाउनलोड करने की सुविधा देगा।
Advertisement

4. अब एक नई स्क्रीन ओपन हो जाएगी, जहां आप Google Play store पर पहुंच जाएंगे।

5. अब सर्च बार में WhatsApp Holi Stickers लिखकर सर्च करना है।
Advertisement

6. यहां दिखाए गए रिजल्ट्स को डाउनलोड कर लें। जिसके बाद आप मैनुअली होली स्टीकर्स डाउनलोड कर अपने दोस्तों को भेज सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Christmas, WhatsApp Stickers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.