उबर में सर्ज प्राइसिंग जानने का तरीका

विज्ञापन
Mir Rafae, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 18:34 IST
कुछ दिनों पहले तक आपको उबर ऐप में सफर करने से पहले रेट दिख जाते थे और साथ में 'सर्ज' प्राइसिंग का भी खुलासा हो जाता था। यानी आप राइड बुक करने से पहले जान जाते थे कि आपको उस सफर में आम किराये से कितना ज्यादा भुगतान करना होगा। लेकिन सर्ज प्राइसिंग के कारण इस ऐप की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम होने लगी। कई राजनेताओं ने भी सर्ज प्राइसिंग का विरोध किया।

इसके बाद उबर ने सर्ज प्राइसिंग को रद्द करने का फैसला किया। बाद में ग्राहकों की सुविधा की खातिर अपफ्रंट फेयर फ़ीचर को पेश किया गया, ताकि ग्राहकों को यह पता रहे कि उन्हें सफर के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा। वैसे, डिमांड ज्यादा होने पर कीमतें अब भी बढ़ाई जाती हैं, लेकिन नए फॉर्मेट के कारण ग्राहकों को वास्तविक सर्ज प्राइसिंग के बारे ज्यादा स्पष्टता नहीं मिल पाती।

अगर आप किसी खास रूट पर नियमित तौर पर सफर करते हैं तो सर्ज़ प्राइसिंग आपसे छिप नहीं पाएगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अक्सर 100 रुपये का भुगतान करते हैं और किसी दिन अनुमानित किराया 300 रुपये देखते हैं तो आप संभवतः कैब नहीं लेंगे। लेकिन अनजान रूट पर सफर करने की स्थिति में आप क्या करेंगे? आप जो अनुमानित किराया देख रहे हैं, कहीं  उसमें सर्ज प्राइसिंग भी तो शामिल नहीं है? इसके बारे में आप कैसे जान पाएंगे? इन सब चीजों के बारे में जानने का तरीका बेहद ही आसान है।

1. गूगल मैप्स खोलें और अपने गंतव्य स्थान का नाम डालें।
Advertisement
2. अब टैक्सी के बारे में जानने के लिए दायीं तरफ किनारे में टैप करें।
 

आपको उबर और ओला के टैक्सी विकल्प दिखने लगेंगे। इनके साथ सर्ज प्राइसिंग की जानकारी भी उपलब्ध होगी। हमने इसकी टेस्टिंग हाल ही में की और पाया कि यह वाकई में काम करता है। जैसा कि आप नीचे वाले स्क्रीनशॉट में देख पाएंगे कि उबर ने राइड की कीमत 192 रुपये बताई। वहीं, गूगल मैप्स ने 1.5 गुना सर्ज प्राइसिंग का खुलासा किया और अनुमानित किराया 200-240 रुपये के आसपास था। गंतव्य तक पहुंचने के बाद हमने पाया कि उबर के बिल में 1.4 गुना सर्ज प्राइसिंग का ज़िक्र था। गूगल का अनुमान भी इसी के आसपास था।
Advertisement
 

यह तरीका 100 फीसदी सटीक नहीं है, लेकिन अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप सफर के लिए उचित किराया दे रहे हैं या नहीं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Surge Pricing, Google Maps, Uber tricks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.