नंबर स्टोर किए बिना भी WhatsApp ग्रुप में जोड़ सकते हैं नया मेंबर, जानें तरीका

आज हम अपने इस लेख से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि यदि आपके फोन में किसी व्यक्ति का नंबर सेव ना हो तो आप कैसे उन्हें WhatsApp ग्रुप में जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 6 जून 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • बिना नंबर सेव किए ऐसे जोड़े WhatsApp ग्रुप में नया मेंबर
  • WhatsApp में कई काम के फीचर्स मिलते हैं
  • आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए

नंबर स्टोर किए बिना भी WhatsApp ग्रुप में जोड़ सकते हैं नया मेंबर, जानें तरीका

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बेहद ही पॉपुलर स्मार्टफोन ऐप है। व्हाट्सऐप एक ऐसा ऐप है जहां आपको कई काम के फीचर्स मिलते हैं जैसे कि वॉयस एंड वीडियो चैट और ग्रुप चैट आदि। ज्यादातर लोग जानते हैं कि WhatsApp पर ग्रुप बनाने की प्रक्रिया क्या है। एक बार ग्रुप क्रिएट होने के बाद ग्रुप एडमिन अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट से मेंबर या कह लीजिए की अन्य लोगों को एड करता है। किसी भी व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ने से पहले उसका नंबर फोन में सेव करना पड़ता है लेकिन आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि यदि आपके फोन में किसी व्यक्ति का नंबर सेव ना हो तो आप कैसे उन्हें ग्रुप में जोड़ सकते हैं।

ग्रुप में किसी भी मेंबर को जोड़ते वक्त अगर आप उनका नंबर सेव नहीं करना चाहते तो बता दें कि WhatsApp में एक ऐसा काम का फीचर है जिसकी मदद से यह संभव है। WhatsApp ऐप में इनवाइट लिंक फीचर को जोड़ा गया था, यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है आइए अब आपको इस विषय में जानकारी देते हैं।

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने से पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आपके स्मार्टफोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। दूसरा, इनवाइट लिंक क्रिएट करने के लिए आपके पास ग्रुप एडमिन का राइट होना चाहिए।
 

इन स्टेप्स को करें फॉलो

1) सबसे पहले WhatsApp ऐप को खोलें।
2) इसके बाद उस WhatsApp ग्रुप में जाएं जिसमें आप नए मेंबर को जोड़ना चाहते हैं।
3) ग्रुप में जाने के बाद आपको ऊपरी की ओर दाहिनी तरफ तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

4) यहां आपको ग्रुप इंफो का विकल्प मिलेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
5) ग्रुप इंफो पर क्लिक करने के बाद आपको Invite via Link ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Advertisement
6) जैसे ही आप Invite via Link पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने चार विकल्प आ जाएंगे- Send Link via WhatsApp, कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रीवोक लिंक।
 

7) लिंक को उस व्यक्ति के साथ शेयक करें जिन्हें आप ग्रुप में जोड़ना चाहते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद आप ज्वाइन ग्रुप और कैंसल करने का विकल्प दिखाई देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Group, WhatsApp Feature, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  5. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  6. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  7. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  8. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  9. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  10. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.