इन तरीकों से जानें व्हाट्सऐप पर आपको किसने किया ब्लॉक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 18:00 IST
क्या आपको लगता है कि किसी दोस्त ने आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है? क्या आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ने आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक तो नहीं कर दिया? हम आपको यह जानने का तरीका बताएंगे, ताकि आप सुनिश्चित हो जाएं कि कोई शख्स आपको व्हाट्सऐप पर नज़रअंदाज तो नहीं कर रहा।

व्हाट्सऐप के डेवलपर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कुछ तरीके तो बताएं हैं, लेकिन आप उनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते। क्योंकि वे संभावनाओं के साथ आते हैं, और पूरी तरह से कारगर नहीं हैं। लेकिन एक कारगर तरीका भी मौजूद है। आइए इन सबके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Advertisement


1. लास्ट सीन या ऑनलाइन स्टेटस जांचें
Advertisement
शक होने की स्थिति में आप सबसे पहले उस यूज़र के प्रोफाइल पर जाकर 'लास्ट सीन' या 'ऑनलाइन' स्टेटस जांचने की कोशिश करें। ऐसा करने के लिए उस यूज़र के चैट विंडो में जाएं। वहां पर कॉन्टेक्ट नाम के नीचे आपको लास्ट सीन या ऑनलाइन लिखा हुआ नज़र आ रहा है तो उस शख्स ने आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक नहीं किया है। अगर प्रोफाइल के नाम के नीचे कुछ भी नहीं नज़र आ रहा है तो संभावना है कि उस यूज़र ने आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है।

कमी: यह तकनीक 100 फीसदी की गारंटी के साथ नहीं आती। क्योंकि व्हाट्सऐप में यूज़र के पास 'लास्ट सीन' स्टेटस को छिपाने का विकल्प होता है और इसका इस्तेमाल कई यूज़र करने भी लगे हैं। यह भी संभव है कि आपको जिस यूज़र पर शक है वो इंटरनेट से कनेक्ट ना हो। ऐसे में 'ऑनलाइन' स्टेटस भी कभी नहीं दिखेगा।
Advertisement

2. प्रोफाइल तस्वीर और स्टेटस
व्हाट्सऐप पर यूज़र आमतौर पर प्रोफाइल फोटो ज़रूर लगाते हैं और स्टेटस लिखना तो अनिवार्य है। इस तकनीक के जरिए अपनी दुविधा दूर करने के लिए आप किसी भी यूज़र के प्रोफाइल पेज पर चले जाएं। अगर आपको उसकी प्रोफाइल तस्वीर नज़र नहीं आ रही है तो संभावना है कि उस शख्स ने आपको ब्लॉक कर दिया है। व्हाट्सऐप की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसका ज़िक्र है। अगर आप उस शख्स के स्टेटस को भी नहीं देख पा रहे हैं तो ब्लॉक किए जाने की संभावना और बढ़ जाती है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप पर यूज़र को अपने स्टेटस में कुछ ना कुछ लिखना ही होता है। आप कुछ नहीं लिखना चाहते हैं तो आपको व्हाट्सऐप द्वारा दिए गए कस्टम स्टेटस में से एक को चुनना होगा। अगर आपको किसी यूज़र के प्रोफाइल पेज पर स्टेटस कॉलम खाली नज़र आ रहा है तो संभव है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है।
 

कमीः संभव है कि यूज़र किसी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल नहीं कर रहा हो। ऐसे में सिर्फ तस्वीर देखकर आप भरोसे के साथ ब्लॉक किए जाने का दावा नहीं कर सके। इसके अलावा व्हाट्सऐप में यूज़र की निजता को ध्यान में रखते हुए प्रोफाइल फोटो और स्टेटस को छिपाने का विकल्प भी मिलता है। अगर कोई  यूज़र ऐसा करता है तो जाहिर है कि आप उसकी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस नहीं देख पाएंगे। ध्यान रहे कि यह विकल्प चुनने पर बदलाव सभी यूज़र के लिए लागू होता है, यानी आप दोनों के कॉमन फ्रेंड को भी ये सारी चीज़ें नहीं नज़र आएंगी।
Advertisement

3. ब्लू टिक मार्क
व्हाट्सऐप पर आप जब भी मैसेज भेजते हैं तो डिलीवर होने पर यह दो ग्रे टिक मार्क दिखाता है और जब यह मैसेज जिस कॉन्टेक्ट को भेजा गया है, उसके द्वारा पढ़ लिया जाता है, तो ब्लू टिक मार्क दिखाई देने लगते हैं। अगर मैसेज डिलीवर नहीं होता है तो सिंगल टिक मार्क दिखाई देता है। अगर आपको किसी शख्स ने ब्लॉक कर दिया है तो आपको हमेशा मैसेज भेजने पर सिंगल टिक ही नज़र आएगा।
 

कमी: संभव है कि आपको जिस दोस्त द्वारा ब्लॉक किए जाने का शक है वह कई दिनों से इंटरनेट से ना जुड़ा हो।

4. वॉयस कॉल टेस्ट
अगर आपको किसी कॉन्टेक्ट द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है तो आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें। आप उससे व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जुड़ नहीं पाएंगे। व्हाट्सऐप कॉल तो लगेगा और आप रिंग भी सुन पाएंगे, लेकिन वह कॉल कभी भी उस यूज़र तक नहीं पहुंचेगी। यह कहीं से भी ब्लॉक किए जाने की गारंटी नहीं देता।

कमीः क्या पता उस शख्स ने आपको ब्लॉक ना किया हो और जानबूझकर आपके कॉल नहीं उठाता हो। ऐसे में असमंजस की स्थिति बरकरार रहेगी।

5. 'ग्रुप' टेस्ट
इस तकनीक के जरिए आप पूरी तरह से आश्वस्त हो सकते हैं कि आपको किसी शख्स ने व्हाट्सऐप पर ब्लॉक किया है या नहीं। आप सबसे पहले व्हाट्सऐप में जाएं और एक ग्रुप बनाएं। आपको जिस यूज़र पर शक है उसे नए बनाए हुए ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करें। अगर उस शख्स ने आपको ब्लॉक नहीं किया है तो आप उसे आसानी से ग्रुप में जोड़ पाएंगे। लेकिन ब्लॉक किए जाने की स्थिति में यह संभव नहीं होगा। हमने इस तकनीक को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर आजमाया। एंड्रॉयड में हमें 'कूड नॉट ऐड...' वाला मैसेज मिला और आईओएस पर 'फेल्ड टू ऐड...' का। यह एक तरह से ब्लॉक किए जाने की पुष्टि करता है। इसका मतलब है कि आप किसी भी ग्रुप में उसी शख्स को जोड़ सकते हैं जिसने आपको ब्लॉक नहीं किया है।
 

हमारे द्वारा सुझाए गए पहले चार तरीके पूरी गारंटी के साथ नहीं आते हैं। आप चाहें तो चारों तरीके को एक-एक करके आजमाएं। हर टेस्ट में आपको नकारात्मक नतीजे नहीं मिलते हैं तो आप पक्के तौर पर मान लें कि उस शख्स ने आपको ब्लॉक कर दिया है। या फिर आप सीधे पांचवें तरीके को आजमाएं। आप एक बार में जान लेंगे कि किस यूज़र ने आपको ब्लॉक किया है। आखिर में हमारा सुझाव होगा कि किसी भी तकनीक को आजमाने से पहले एहतियात बरतें। क्या पता, एक गलती और आपकी दोस्ती खराब।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp messenger, Whatsapp Block
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.