WhatsApp को अपनी भाषा में ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सऐप को आप अपनी स्थानीय भाषा में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, जानें।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 22 मार्च 2019 13:34 IST
ख़ास बातें
  • 10 स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करता है WhatsApp
  • एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में प्रक्रिया है थोड़ी अलग
  • याद रहे, WhatsApp आपके फोन की लैंग्वेज़ को करता है फॉलो

WhatsApp को अपनी भाषा में ऐसे करें इस्तेमाल

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सऐप को केवल अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि आप अपनी स्थानीय भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, तेलुगू, उर्दू, तमिल, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) में WhatsApp को अपनी स्थानीय भाषा में इस्तेमाल कर पाएंगे। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए तरीका अलग-अलग है।

यूज़र एक जेनरल रूल को हमेशा याद रखें कि WhatsApp आपके फोन की लैंग्वेज़ को फॉलो करता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने फोन की भाषा को अंग्रेजी के बजाय हिंदी कर देते हैं तो आपका व्हाट्सऐप हिंदी भाषा में दिखाई देगा। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि एंड्रॉयड और आईफोन में प्रक्रिया थोड़ी अलग है। गौर करने वाली बात यह है कि WhatsApp सिर्फ 10 स्थानीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है।
Advertisement
 

एंड्रॉयड फोन में अपनी भाषा में ऐसे इस्तेमाल करें WhatsApp

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं।
2) इसके बाद आपको चैट्स (Chats) विकल्प पर क्लिक करना है।
3) चैट्स पर क्लिक करने के बाद आपको ऐप लैंग्वेज (App Language) विकल्प दिखाई देगा।
Advertisement
4) ऐप लैंग्वेज पर क्लिक करने के बाद आप अपनी स्थानीय भाषा का चुनाव करें।
 

ऐप्पल आईफोन में अपनी भाषा में ऐसे इस्तेमाल करें WhatsApp

1) सबसे पहले सेटिंग्स ऐप पर क्लिक करें।
2) इसके बाद जेनरल पर क्लिक करें।
Advertisement
3) इसके बाद आपको लैंग्वेज और रीज़न (Language & Region) पर जाना होगा।
4) इसके बाद आईफोन लैंग्वेज का चुनाव करें।
5) अपनी स्थानीय भाषा का चयन करते समय याद रखें कि WhatsApp केवल हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, तेलुगू, उर्दू, तमिल, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं को ही सपोर्ट करता है।
Advertisement
6) इसके बाद व्हाट्सऐप को खोलें और अब आप अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप को इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.