Google Photos की मदद से बनाएं अपनी 'लव स्टोरी'

Google Photos ने अब यूज़र के लिए नया लव स्टोरी मूवीज़ फीचर जारी किया है, जो नई-पुरानी यादों को संजोएगा। नया बदलाव...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2018 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos ने नया लव स्टोरी मूवीज़ फीचर जारी किया है
  • नया बदलाव गूगल असिस्टेंट के ज़रिए संभव होगा
  • बैकग्राउंड और रोमांटिक शॉट्स जोड़कर लव स्टोरी मूवी हो सकेगी तैयार

Google Photos

Google Photos ने अब यूज़र के लिए नया लव स्टोरी मूवीज़ फीचर जारी किया है, जो नई-पुरानी यादों को संजोएगा। नया बदलाव गूगल असिस्टेंट के ज़रिए आया है, जिससे फोटोज़ ऐप में लव स्टोरी थीम को तैयार किया जा सकेगा। इसमें बैकग्राउंड और रोमांटिक शॉट को जोड़कर लव स्टोरी मूवी तैयार करना संभव होगा। बता दें कि लेटेस्ट थीम, पहले से मौज़ूद 9 थीम में शामिल हो गई है। इसमें वैलेंटाइंसडे मूवी थीम भी है, जिसे गूगल ने फरवरी में जारी किया था। गूगल फोटोज़ के पास पहले से म्याऊ मूवी और डॉगी मूवी है, जो पालतू जानवरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

लव स्टोरी फिल्म को क्रिएट करने के लिए असिस्टेंट टैब में जाना होगा, जो गूगल फोटोज़ के नीचे की तरफ दिया गया है। यहां 'मूवी' में जाकर 'क्रिएट न्यू' पर टैप करना होगा। इसके बाद लव स्टोरी कार्ड एक्शन में आ जाएंगे। थीम को बड़ी संख्या में आपकी व आपके पार्टनर की तस्वीरें चाहिए होंगी। साथ ही यूज़र को फेस ग्रुपिंग फीचर भी मिलेगा, जिसमें असिस्टेंट आप दोनों के चेहरों की पहचान भी करेगा।

 

एक बार गूगल फोटोज़ को ज़रूरत की तस्वीरें मिल जाती हैं, वैसे ही आप उन्हें  वीडियो एडिटिंग के लिए ले जा सकते हैं। साथ ही आप नई तस्वीरों, वीडियो को टाइम लाइन पर लाकर बैकग्राउंड थीम म्यूज़िक को बदल सकते हैं। इसमें एकूस्टिक गिटार म्यूज़िक सबसे पहले आया था, जो वैलेंटाइंस डेट की थीम में सेट रहता है।
Advertisement

गूगल फोटोज़ एक क्रॉस प्लेटफॉर्म ऐप की तरह मौज़ूद है। लव स्टोरी मूवीज़ को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से सीधे क्रिएट किया जाएगा। नई थीम सबसे पहले 9टू5गूगल ने देखी है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गूगल फोटोज़ को पीडब्ल्यूए का फीचर मिला था, जो एंड्रॉयड व डेस्कटॉप के लिए था। गूगल ने पिछले महीने मार्क सिलेक्ट फोटोज़ एज़ फेवरिट का भी विकल्प दिया था। फोटोज़ ऐप में फोटो को लाइक करने की भी सुविधा मिलने जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Photos, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.