Google Meet पर मुफ्त मीटिंग की समय सीमा पर होगी नई पाबंदी

30 सितंबर की समयसीमा अन्य सुविधाओं पर भी लागू होती है, जैसे कि G Suite एसेंशियल, जिसमें मीट के अधिक उन्नत फीचर जैसे 250 से अधिक लोगों के साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा, डायल-इन फोन नंबर आदि सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 11:06 IST
ख़ास बातें
  • कोरोना वायरस महामारी के दौरान बड़ी वीडियो कॉलिंग की मांग
  • केवल 30 सितंबर तक उपलब्ध थी मुफ्त अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा
  • G Suite एडवांस फीचर्स की सुविधा भी 30 सितंबर के बाद होगी खत्म
कोरोना वायरस महामारी के दौरान Google की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस का इस्तेमाल दोगुना हो गया है। इस बीच अब इस Google Meet प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जल्द ही गूगल मीट पर फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग सुविधा को महज 60 मिनट तक के लिए सीमित किया जाने वाला है। जी हां, टेक जाइंट गूगल के वीडियो चैट प्लेटफॉर्म गूगल मीट ने घोषणा की है कि 30 सितंबर के बाद गूगल मीट के फ्री वर्ज़न को 60 मिनट तक के लिए सीमित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि 30 सितंबर के बाद आप गूगल मीट पर महज 60 मिनट यानी 1 घंटा ही मुफ्त मीटिंग का लाभ उठा सकते हैं।

Google के एक प्रवक्ता ने The Verge को ईमेल के जरिए बताया, (अनुवादित) प्रोमो और एडवांस फीचर्स के एक्सपायर होने से संबंधित हमारे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे।

आपको बता दें, अब-तक गूगल अकाउंट के साथ कोई भी शख्स Google Meet के जरिए 100 लोगों के साथ मुफ्त वीडियो कॉल कर सकता था, वो भी बिना किसी लिमिट के।

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर की समयसीमा अन्य सुविधाओं पर भी लागू होती है, जैसे कि G Suite एसेंशियल, जिसमें मीट के अधिक उन्नत फीचर जैसे 250 से अधिक लोगों के साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा, डायल-इन फोन नंबर, सिंगल डोमेन पर 100,000 लोगों के साथ लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा और गूगल डाइव पर गूगल मीटिंग की रिकॉर्डिंग सेव करने जैसी सुविधा आदि शामिल हैं। यह सभी फीचर्स भी यूज़र्स के लिए 30 सितंबर तक के लिए ही मुफ्त में उपलब्ध हैं।
Advertisement

यह फीचर केवल G Suite के "एंटरप्राइज" टायर के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है, जिसकी कीमत प्रति यूज़र $25 (लगभग 1,800 रुपये) प्रति महीना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Meet, G Suite, Google, Zoom, video conferencing

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.