जीमेल एंड्रॉयड ऐप में अब जीबोर्ड कीबोर्ड में आया जिफ़ सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2017 13:06 IST
हाल ही में आईओएस पर अपने गूगल सर्च ऐप में जीबोर्ड इंटीग्रेशन के बाद, सर्च दिग्गज़ गूगल ने अब जीमेल एंड्रॉयड ऐप में जीबोर्ड कीबोर्ड में जिफ़ सपोर्ट दे दिया है। इससे पहले जीमेल में जीबोर्ड इस्तेमाल करने पर एनिमेटेड जिफ़ उपलब्ध नहीं थे। लेकिन अब यूज़र, अपने मैसेज में एनिमेटेड जिफ़ इस्तेमाल कर सकते हैं।

जीमेल एंड्रॉयड ऐप का लेटेस्ट अपडेट (v.7.3.13) गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए पहले ही उपलब्ध है। हालाकिं, अभी इस फ़ीचर को रोलआउट किया जा रहा है इसलिए हो सकता है कि यह सभी यूज़र तक पहुंचने में थोड़ा समय ले। एपीके मिरर के जरिए एपीके फाइल साइडलोड करने के लिए उपलब्ध है।

अपने ईमेल में जिफ़ शामिल करने के लिए जीमेल एंड्रॉयड यूज़र को नए मैसेज के दौरान, ऐप के जीबोर्ड कीबोर्ड के इमोजी सेक्शन में जाना होगा। या तो यूज़र सजेशन से जिफ़ इमेज ले सकते हैं या फिर अपने पसंदीदा कीवर्ड टाइप कर एनिमेटेड जिफ़ सर्च कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि, यूज़र को अपने ईमेल में जिफ़ शामिल करने के लिए स्मार्टफोन में गूगल जीबोर्ड ऐप को भी इंस्टॉल करने की जरूरत होगी। जिफ़ सपोर्ट के अलााव, अमेरिका में रह रहे यूज़र किसी ईमेल को कंपोज़ करते समय अटैचमेंट आइकन में जाकर पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं। कंपनी ने गूगल प्ले में अपडेटेड लॉग में यह जानकारी दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.