फेसबुक के मैसेंजर ऐप का डिजाइन बदला, दिए गए हैं कई नए फ़ीचर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 जून 2016 11:22 IST
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने मैसेंजर ऐप में यूज़रों की रुचि बनाए रखने के लिए लगातार कुछ नए प्रयोग करते रहती है। इस बार कंपनी ने मैसेंजर को नया डिजाइन दिया है। नए डिजाइन में कई नए फ़ीचर जोड़े गए हैं जिनमें नया होम टैब, बर्थडे और फेवरेट सेक्शन शामिल हैं।

मैसेंजर का नया इंटरफेस अब ऐप लॉन्च होने पर सबसे ऊपर कुछ हालिया चैट दिखाएगा। इसके बाद एक फेवरेट सेक्शन होगा। इसमें वे लोग होंगे जिनके साथ यूज़र अक्सर चैट करता है।

मैसेंजर में अब एक्टिव नाउ सेक्शन भी होगा जो उस वक्त ऑनलाइन उपलब्ध लोगों को दिखाएगा। एक नया बर्थडे सेक्शन भी होगा जिसके जरिए किसी भी फेसबुक फ्रेंड के बर्थडे बारे में जानकारी दी जाएगी।
 

मैसेंजर का कहना है कि नया डिजाइन एक अपडेट है जिसके जरिए यूज़र को ज्यादा काम की जानकारी देने की कोशिश की गई है। मैसेंजर ऐप में अब टॉप पर एक सर्च बार भी होगा जो फेसबुक मोबाइल सर्च की तरह ही नतीजे दिखाएगा।
Advertisement

नए डिजाइन की घोषणा करते हुए मैसेंजर टीम ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “अब तक हम लोगों से जुड़ने के नए तरीकों को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। इसलिए हमने इसे और आसान बनाने की कोशिश है, ताकि किसी भी शख्स से बातचीत शुरू करने में ज्यादा देरी ना हो।”
Advertisement

ज्ञात हो कि फेसबुक मैसेंजर में हाल ही में ऐप के अंदर एसएमएस सपोर्ट को फिर से शुरू करने की जानकारी थी। कंपनी ने बताया है कि यह फ़ीचर दुनिया भर के सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger, Social
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.