फेसबुक पर लोकल न्यूज़ सेक्शन 'Today In' की हो रही है टेस्टिंग

फेसबुक अपने ऐप में एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक पर स्थानीय ख़बरों, कार्यक्रमों, इवेंट और सूचनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2018 17:48 IST
फेसबुक अपने ऐप में एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक पर स्थानीय ख़बरों, कार्यक्रमों, इवेंट और सूचनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

टुडे इन नाम के इस नए सेक्शन को अभी अमेरिका के छह शहरों में टेस्ट किया जा रहा है। रीकोड द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई। इस छह शहरों में न्यू ऑर्लियंस, लिटिल रॉक, बिलिंग, प्योरिया, ओलंपिया और बिंगहैम्पटन शामिल हैं। जिन जगहों पर इस फ़ीचर को टेस्ट किया जा रहा है वहां, यूज़र फेसबुक पर दांयें तरफ नीचे दिए मेन्यू बटन से इस फ़ीचर को एक्सेस कर पाएंगे।
Advertisement

फेसबबुक के इस नए 'टुडे इन'  सेक्शन को एक मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित किया जाएगा, जिससे एक टीम को स्थानीय कंटेट को खोजने में मदद मिलेगी। फेसबुक की न्यूज़ पार्टनरशिप टीम द्वारा स्थानीय न्यूज़ पब्लिशर को मंजूरी दी जाएगी। इस टीम को एनबीसी न्यूज़ एंकर कैंपबेल ब्राउन द्वारा लीड किया जा रहा है। फेसबुक के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह कदम फेसबुक की पत्रकारिता परियोजना के तहत उठाया गया है, जिसकी घोषणा फेसबुक ने पिछले साल जनवरी में अपने प्लेटफार्म पर फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए की थी। वह स्थानीय समाचार भागीदारों के साथ मिलकर स्थानीय समाचारों का प्रकाशन करेगी। पिछले साल, सोशल मीडिया दिग्गज ने अपने यूज़र को स्थानीय ख़बरों से जोड़ने के लिए फेसबुक लोकल नाम से एक ऐप की टेस्टिंग भी की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Fake News, Social, Today In

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.