फेसबुक मैसेंजर से अब भेज सकेंगे एसएमएस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जून 2016 15:38 IST
लगता है फेसबुक आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर मैसेजिंग पर पूरी तरह कब्जा करना चाहता है। फेसबुक मैसेंजर में एक नया फीचर जारी किया गया है जिससे यूज़र फेसबुक मैसेज और स्टैंडर्ड एसएमएस मैसेज को एक इंटरफेस से ही भेज सकते हैं। अधिकतर फेसबुक मैसेंजर के अधिकतर बेहतरीन फीचर को स्टैंडर्ड मैसेज में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन इमोज़ी का इस्तेमाल हो सकता है।

मैसेंजर से एसएमएस के जरिए वॉयस क्लिप, स्टिकर और अपनी लोकेशन के अलावा तस्वीरें और वीडियो भी भेजी जा सकती हैं।  सबसे अच्छी बात है कि, फेसबुक चैट की तरह ही एसएमएस कनवर्सेशन भी चैट हेड्स की तरह ही ऐप से नोटिफिकेशन देंगे और स्क्रीन पर दिखेंगे।

इस फीचर को फरवरी से टेस्ट किया जा रहा है। टेकक्रंच की एक खबर के मुताबिक, इस फीचर को कुछ यूज़र के लिए पहले ही जारी कर दिया गया है। फेसबुक ने  बताया कि इस फीचर के इस्तेमाल से यूज़र के किसी भी टेक्स्ट मैसेज को फेसबुक सर्वर द्वारा नहीं देखा जा सकेगा। इस फीचर के जरिए भेजे जाने वाले टेक्स्ट मैसेज की पूरी प्रक्रिया आपके फोन पर ही होती है इसलिए इसकी प्राइवेसी को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
 

इसके अलावा मैसेंजर आपके टेक्स्ट मैसेज और फेसबुक मैसेंजर को एक साथ मिलाएगा भी नहीं। दोनों मैसेज अलग-अलग रहेंगे, अगर आप एक ही कॉन्टेक्ट को अलग-अलग तरीके से मैसेज कर रहे हों तब भी।
Advertisement

इस फीचर के रिलीज के साथ फेसबुक मैसेंजर के प्रमुख डेविड मारकस ने कहा कि एसएमएस/मैसेंजर इंटिग्रेशन 'अधिकतर देशों' में उपलब्ध होगा। यह सुविधा अभी फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड वर्जन पर मिलेगी और आईओएस पर इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook messenger, Facebook messenger message
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.