Facebook की कपल्स को सौगात, लॉन्च किया 'Tuned' ऐप

सेंसर टॉवर के मुताबिक, Facebook Tuned फिलहाल सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में यूएस में नंबर 872 और कनाडा में नंबर 550 रैंक पर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Tuned में प्रेमी जोड़े सुरक्षित तरीके से फोटो वीडियो आदि साझा कर सकते हैं
  • ऐप में जी भर कर बाते भी की जा सकती है
  • फेसबुक ट्यून्ड को फिलहाल यूएस और कनाडा में लॉन्च किया है

Facebook Tuned को खास तौर पर प्रेमी जोड़ो के लिए बनाया गया है

Facebook ने मंगलवार को "Tuned" नाम का सोशल ऐप लॉन्च किया है, जो खास तौर पर कपल्स के लिए बनाया गया है। इस ऐप में प्रेमी जोड़ें चैट करने के साथ-साथ फोटो, म्युज़िक आदि भी साझा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस ऐप में साझा की गई मैमोरीज़ का एक टाइमलाइन भी होगा। इंडस्ट्री साइट सेसंर टावर के मुताबिक, Tuned ऐप फिलहाल केवल अमेरिका और कनाडा में ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

फेसबुक की न्यु प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NPE) टीम ने इस ऐप के बारे में जानकारी भी दी है। टीम का कहना है कि (अनुवादित) "एक निजी स्थान (ट्यून्ड ऐप) जहां आप और आपके पार्टनर के साथ अकेले बातचीत कर सकते हैं। ट्यून्ड में आप अपने साथी के साथ अकेले में मौज-मस्ती कर सकते हैं, चाहें आप दूर क्यों ना रहते हो। यहां आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं या अपनी मनोदशा को साझा कर सकते है। इतना ही नहीं, यहां आप म्युज़िक को भी एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।"
Advertisement

सेंसर टॉवर के मुताबिक, Facebook Tuned फिलहाल सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में यूएस में नंबर 872 और कनाडा में नंबर 550 रैंक पर है।

अपने फेसबुक पेज पर टीम का कहना है कि "एनपीई टीम ऐप्स को फेसबुक को लोगों को समुदाय बनाने की शक्ति देने के मिशन के साथ साझेदारी के तहत डिज़ाइन किया जाता है, और यह यूज़र्स को पूरी तरह से नए अनुभवों का अहसास कराने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
Advertisement

एनपीई टीम का आगे कहना है कि "अक्सर छोटे से शुरुआत कर बड़ी खोज तक जाने सबसे अच्छा तरीका होता है। यही कारण है कि हमने एनपीई शुरू किया है। टीम का कहना है कि हमारे द्वारा बनाए गए कई ऐप्स छोटी शुरुआत होती है और कई बार इसकी पहुंच सभी तक नहीं होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , facebook Tuned, Tuned

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.