Facebook ने मैसेंजर को इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के साथ किया मर्ज, अब साथ होगी चैट

नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम यूज़र्स मैसेज फॉरवर्डिंग और चैट कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चैट कस्टमाइज़ेशन में यूज़र्स अपनी चैट के रंग आदि में बदलाव कर सकते हैं अपनी चैट को निकनेम दे सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र्स Messenger और Instagram DM को मर्ज न करने का भी मिलेगा विकल्प
  • Facebook ने इस अपडेट की जानकारी देते हुए एन्क्रिप्शन का उल्लेख नहीं किया
  • अपडेट के बाद उनका Instagram DM एक्सपीरियंस काफ हद तक मैसेंजर जैसा हो जाएग
Facebook को लेकर लम्बे समय से खबरें थी कि जल्द ही यह व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम को मर्ज करने की योजना बना रहा है। हालांकि, लेटेस्ट खबर के मुताबिक फेसबुक ने मैसेंजर को फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के डायरेक्टर मैसेज सर्विस के साथ मर्ज कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम ने बुधवार को इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज को मैसेंजर से साथ कनेक्ट करने के विकल्प को रोल आउट करना शुरू कर दिया। इस विकल्प को चुनने के बाद यूज़र्स फेसबुक मैसेंजर के जरिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज सकेंगे, वहीं इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के जरिए मैसेंजर पर मैसेज भेज सकते हैं।

Facebook ने इसका ऐलान अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए किया। कुछ यूज़र्स को यह फीचर ऐप ओपन करते ही नज़र आ रहा है। हालांकि, जो यूज़र्स अपने Instagram के Direct Messages को Messenger के साथ मर्ज नहीं करना चाहते, तो वह इस विकल्प को इग्नोर भी कर सकते हैं। वहीं, यदि यूज़र इस अपडेट को चुनतें है, तो अपडेट के बाद उनका इंस्टाग्राम मैसेजिंग एक्सपीरियंस काफ हद तक मैसेंजर जैसा हो जाएगा। यानी कि नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम यूज़र्स मैसेज फॉरवर्डिंग और चैट कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चैट कस्टमाइज़ेशन में यूज़र्स अपनी चैट के रंग आदि में बदलाव कर सकते हैं अपनी चैट को निकनेम दे सकते हैं।

फेसबुक का कहना है कि यह फीचर्स सबसे पहले इंस्टाग्राम पर नज़र आएंगे और उसके बाद इन्हें मैसेंजर पर देखा जा सकेगा।

इस मर्जर के बाद एक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा सकता है वो भी बिना एक अलग ऐप डाउनलोड किए। हालांकि, इंस्टाग्राम से इंस्टाग्राम में की गई कॉल व मैसेज केवल इंस्टाग्राम ऐप में ही मौजूद रहेंगे।
Advertisement

साल 2019 की शुरुआत में फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उल्लेख किया था, जो कि फेसबुक के सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के मर्जर का एक महत्वपूर्ण बेनेफिट है। बता दें, व्हाट्सऐप और मैसेंजर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम में फिलहाल इस सपोर्ट को पेश नहीं किया गया है। फेसबुक ने इस अपडेट की जानकारी देते हुए एन्क्रिप्शन का उल्लेख नहीं किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Messenger, Instagram, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.