Facebook, Instagram की मूल कंपनी Meta पर लगा 550 मिलियन यूरो का केस, जानें क्या है वजह?

स्पेन के AMI अखबार प्रकाशन संघ का दावा है कि Meta मई 2028 से जुलाई 2023 तक अपने प्लेटफार्मों पर यूजर्स से व्यक्तिगत डेटा के "व्यवस्थित" निष्कर्षण में लगा हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • स्पेनिश मीडिया संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप का Meta पर केस
  • 550 मिलियन यूरो (करीब 496.55 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया
  • निजी डेटा सुरक्षा से संबंधित यूरोपीय संघ के नियमों के उल्लंघन का आरोप
80 से अधिक स्पेनिश मीडिया संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक ग्रुप ने सोमवार को फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी मेटा (Meta) के खिलाफ कथित तौर पर 550 मिलियन यूरो (करीब 496.55 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मीडिया ग्रुप ने आरोप लगाया है कि Meta, जो व्हाट्सऐप (WhatsApp) का भी मालिक है, ने व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा से संबंधित यूरोपीय संघ (EU) के नियमों का उल्लंघन किया है।

फ्रेंच समाचार एजेंसी (via NDTV) के अनुसार, स्पेन के AMI अखबार प्रकाशन संघ का दावा है कि Meta मई 2028 से जुलाई 2023 तक अपने प्लेटफार्मों पर यूजर्स से व्यक्तिगत डेटा के "व्यवस्थित" निष्कर्षण में लगा हुआ है। मुकदमे के अनुसार, प्लेटफॉर्म का यह प्रोसेस यूरोपीय संघ के नियमों का उल्लंघन करता है जो कंपनियों को विज्ञापनों में उपयोग के लिए यूजर्स की सहमति प्राप्त करने के लिए बाध्य करता है।
Advertisement

मुकदमे में तर्क दिया गया है कि मेटा के कार्यों के चलते विज्ञापन मार्केट में अनुचित प्रतिस्पर्धा हुई। "अवैध रूप से प्राप्त" डेटा से मिले परसनलाइज्ड विज्ञापनों की पेशकश करके, अमेरिकी तकनीकी दिग्गज ने यूरोपीय संघ के डेटा प्राइवेसी कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त किया। रिपोर्ट आगे बताती है कि El Pais के प्रकाशक Prisa और ABC के मालिक Vocento सहित प्रमुख स्पेनिश मीडिया कंपनियां मुकदमा दायर करने वाली एसोसिएशन का हिस्सा हैं।

AMI के अध्यक्ष, जोस जोली ने कहा कि मेटा ने व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा पर नियमों की अवहेलना करके विज्ञापन बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति स्थापित की है, जिससे स्पेनिश मीडिया को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा और उनकी स्थिरता खतरे में पड़ गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Meta lawsuit, Meta EU Lawsuit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.