बंगाल के इस बच्चे ने जीता Google डूडल कॉम्पिटिशन, लाखों में बना नंबर 1

बंगाल के श्लोक मुखर्जी इसमें प्रथम विजेता बने हैं। इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज सब्जेक्ट पर बनाए गए श्लोक के डूडल को देशभर से चुनी गई 20 एंट्रीज में से सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 13:08 IST
ख़ास बातें
  • भारत में आज यानी कि 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है।
  • गूगल ने बाल दिवस पर गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन के विजेताओं का ऐलान किया।
  • बंगाल के श्लोक मुखर्जी गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन में प्रथम विजेता बनें।

Photo Credit: Google

भारत में आज यानी कि 14 नवंबर के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन टेक दिग्गज गूगल ने भारत में बाल दिवस के मौके पर गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन के लिए के विजेताओं का ऐलान किया है। बंगाल के श्लोक मुखर्जी इसमें प्रथम विजेता बने हैं। इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज सब्जेक्ट पर बनाए गए श्लोक के डूडल को देशभर से चुनी गई 20 एंट्रीज में से सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं। Google ने इसे अपने होम पेज पर 14 नवंबर की रात को 12 बजे लाइव किया।

गूगड डूडल की इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा भारतीय शहरों के कक्षा 1 से 10 के बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें 1,15,000 से अधिक एंट्री थीं। श्लोक के डूडल का टाइटल 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' है। इसमें भविष्य में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति का पता चलता है। Google ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि "हमें बेहद खुशी हुई कि एडवास टेक्नोलॉजी और संस्टेनबिलिटी कई डूडल में आम विषयों के तौर पर नजर आई।"

कंटेंस्ट की थीम पर बेस्ड श्लोक का डूडल "अगले 25 सालों में मेरा भारत होगा" पूरे दिन सर्च इंजन पर दिखाया जाएगा। कोलकाता के न्यूटाउन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक स्टूडेंट डूडल की व्याख्या की कि "आगामी 25 सालों में हमारे भारत में साइंटिस्ट इंसानों के भले के लिए अपने खुद के इको फ्रेंडली रोबोट तैयार करेंगे। भारत में पृथ्वी से अंतरिक्ष तक साधारण यात्रा होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और ज्यादा आगे बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में दुनिया में मजबूत होगा।"

गूगल ने कहा कि 20 डूडल को जजों की एक टीम द्वारा फाइनल किया गया था, जिसमें Tinkle Comics के एडिटर-इन-चीफ कुरियाकोस वैसियान जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। इसमें नतीजों के लिए पब्लिक वोट का इस्तेमाल किया गया था। Google ने सैकड़ों एंट्री में से फाइनल करने के लिए आर्टिस्टिक मैट्रिक, क्रिएटिविटी, कंटेस्ट थीम के साथ अलाइंगमेंट, यूनिकनेस और विजन में नवीनता को परखा था। 5 लाख से ज्यादा पब्लिक वोटों के चलते नतीजें सामने आए हैं, जिसमें एक नेशनल विजेता और 4 ग्रुप विजेताओं का नाम घोषित किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  2. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  3. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  3. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  7. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  8. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  9. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  10. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.