BGMI, VLC, UCBrowser सहित ये चाइनीज ऐप्स भारत में बैन, लेकिन अभी भी मिल रहा है फुल एक्सेस

AliExpress चीन का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो ग्लोबल लेवल पर प्रोडक्ट डिलीवर करता है। ऐप को नवंबर 2020 में बैन किया गया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 17:26 IST
ख़ास बातें
  • 2020 से लेकर अभी तक 250 से ज्यादा गेम्स और ऐप्स पर बैन लगा दिया गया है
  • 2020 में PUBG Mobile को बैन किया गया था और हाल ही में BGMI पर लगा था बैन
  • VLC मीडिया प्लेयर भी लेटेस्ट बैन की लिस्ट में शामिल

ध्यान रखें, कुछ ऐप्स के लिए प्रतिबंध है या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है

भारत में कई बड़े ऐप्स और गेम्स बैन हो गए। ऐप्स और गेम्स, खासकर चीनी डेवलपर्स द्वारा बनाए गए, 2020 से बैन होने शुरू हो गए थे, जब भारत सरकार ने यूजर्स की प्राइवेसी पर चिंता जताते हुए PUBG Mobile, TikTok, UC ब्राउजर सहित कई पॉपुलर ऐप्स और गेम्स को बैन कर दिया था। इसके बाद गेमर्स और आम यूज़र्स को सबसे बड़ा झटका हाल ही में लगा, जब दक्षिण कोरिया की गेम कंपनी KRAFTON के Battlegrounds Mobile India (BGMI) को और सबसे पॉपुलर मीडिया प्लेयर VLC को भी बैन कर दिया गया और Android के Google Play स्टोर और Apple के App Store से हटा दिया गया। इन्हें भी “भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ-साथ भारत की, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक" माना गया।

2020 से लेकर अभी तक 250 से ज्यादा गेम्स और ऐप्स पर बैन लगा दिया गया है, लेकिन आपको बता दें कि इनमें से कई ऐप्स और गेम्स भारत में अभी भी काम कर रहा हैं। चलिए बिना देरी किए हम इनमें से आपको पांच सबसे पॉपुलर गेम्स और ऐप्स के बारे में बताते हैं, जो यूं तो भारत में बैन बताए जा रहे हैं, लेकिन आपक इन्हें अभी भी एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ ऐप्स के लिए प्रतिबंध है या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।
 

Battlegrounds Mobile India (BGMI)

2020 में PUBG Mobile को बैन किया गया था, लेकिन बैन होने के बाद भी इस गेम को लंबे समय तक खेला जा सकता था। कुछ ऐसा ही BGMI के साथ भी है। गेम को फिलहाल Google Play और App Store से हटा दिया गया है। अभी तक BGMI की तरफ से बैन को लेकर किसी प्रकार की स्पष्टता नहीं मिली है। यूं तो इस गेम को स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, लेकिन जिन लोगों के मोबाइल फोन पर यह गेम पहले से इंस्टॉल्ड हैं, वे इसे बिना किसी परेशानी के पहले की तरह खेल सकते हैं। इसके अलावा, गेम की APK फाइल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, खबर लिखते समय तक, यह लिंक काम नहीं कर रहा था।
 

Mobile Legends: Bang Bang

Mobile Legends: Bang Bang दूसरा गेम है, जिसे 2020 में PUBG Mobile के साथ बैन किया गया था, लेकिन उसके बावजूद यह गेम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के बीच काफी पॉपुलर है। इस गेम को अभी भी भारत में खेला जा सकता है (यदि यह फोन में पहले से इंस्टॉल्ड है), लेकिन यह Google Play या App Store पर मौजूद नहीं है। गेम ML के नाम से जाना जाता है, जो एक 5v5 मोबाइल MOBA है। इसमें प्लेयर्स आपस में लड़ते हैं। गेम थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से APK के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन Gadgets 360 आपको ऐसा करने की सलाह नहीं देता है, क्योंकि यह गैर-कानूनी भी माना जा सकता है और साथ ही APK फाइल आपको फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
 

VLC Media Player

VLC मीडिया प्लेयर बैन होने वाले ऐप्स और गेम्स के लेटेस्ट बैच का हिस्सा है, जिसे हाल ही में BGMI के साथ बैन किया गया था। यह बेहद पॉपुलर मीडिया प्लेयर्स में से एक है। VLC Media Player के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने हाल ही में ट्वीट किया था कि, (अनुवादित) “यदि आप भारत में हैं, कृप्या हमारी मदद करें।” फिलहाल भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्टता नहीं आई है कि इस ऐप को बैन क्यों किया गया है।
Advertisement

ऐप के डेस्कटॉप वर्जन को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, लेकिन मोबाइल वर्जन खबर लिखने तक Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध था। इसके अलावा, यदि आपने इसे पहले से इंस्टॉल किया हुआ है, तो यह बिना परेशानी के काम करना चालू रखेगा।
 

UC Browser

VLC की तरह ही UCBrowser भी भारत में बैन है। बैन होने से पहले यह देश में सबसे पॉपुलर ब्राउजर की लिस्ट में था। इसका सबसे खास फीचर इसका Ad-blocker फीचर था। इस ब्राउजर को 2020 में बैन किया गया था, लेकिन यह आप भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट और ऐप स्टोर्स में उपलब्ध है। मोबाइल फोन पर पहले से मौजूद ब्राउजर बिना किसी परेशानी के काम कर रहा है।
Advertisement
 

AliExpress

AliExpress चीन का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो ग्लोबल लेवल पर प्रोडक्ट डिलीवर करता है। ऐप को नवंबर 2020 में बैन किया गया था। वर्तमान में ऐप Google Play स्टोर और Apple App Store पर मौजूद नहीं है, लेकिन APK के रूप में यह कई वेबसाइट और ऐप स्टोर्स पर मौजूद है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट को भी कई ब्राडबैंड और मोबाइल नेटवर्क पर एक्सेस किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , banned apps, Banned Games, Banned Apps in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  3. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  8. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  10. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.