WWDC 2024: नए कस्टमाइजेशन, प्राइवेसी फीचर्स और गेम मोड के साथ Apple ने पेश किया iOS 18

Apple ने iOS 18 में गेम मोड को भी जोड़ा है, जो गेमिंग की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करता है। नीचे iOS 18 के सभी फीचर्स को विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2024 23:30 IST
ख़ास बातें
  • कंट्रोल सेंटर में स्वाइप करने के लिए एक से ज्यादा पेज मिलेंगे
  • कंपनी ने iOS 18 में गेम मोड को भी जोड़ा है
  • iOS 18 के साथ Messages में RCS भी आ रहा है

Photo Credit: Apple

Apple ने सोमवार को हुए WWDC इवेंट में iPhone के लिए अपने लेटेस्ट iOS 18 वर्जन को पेश किया। कंपनी ने लेटेस्ट अपग्रेड को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि नया वर्जन डिवाइस के परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएगा। नए iOS 18 में पहले से अधिक कस्टमाइजेबल होमस्क्रीन मिलेगी, जिसमें आप Android के समान ऐप आइकन को होमस्क्रीन पर जहां चाहें वहां सेट कर सकते हैं। कंट्रोल सेंटर भी पहले से अधिक एडवांस हो रहा है, जिसमें आपको स्वाइप करने के लिए एक से ज्यादा पेज मिलेंगे। इसके चलते आप कंट्रोल सेंटर में अपने पसंद के ज्यादा से ज्यादा शॉर्टकट्स टॉगल्स को सेट कर सकेंगे। कंपनी ने iOS 18 में गेम मोड को भी जोड़ा है, जो गेमिंग की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करता है। Apple ने अपने AI (Apple Intelligence) के बारे में भी विस्तार से  बताया, जो अमेरिका में जल्द अंग्रेजी भाषा में आजमाने के लिए उपलब्ध होगा और यह अक्टूबर से नवंबर के बीच iOS 18, iPadOS 18 और macOS Sequoia पर भी आ रहा है। नीचे iOS 18 के सभी फीचर्स को विस्तार से बताया गया है।

Apple ने WWDC में iOS 18 से पर्दा उठा दिया है। प्री-रिकॉर्डेड कीनोट के जरिए कंपनी ने अपकमिंग iOS अपग्रेड के सभी फीचर्स के बारे में बताया। नए वर्जन में कई बड़े जुड़ाव हैं और साथ ही परफॉर्मेंस पर भी फोकस किया गया है। कस्टमाइजेशन के मामले में Apple ने iOS 18 को काफी बदला है। सबसे बड़ा बदलाव होमस्क्रीन में हुआ है, जहां आप ऐप आइकन्स को अपनी मजरी के हिसाब से स्क्रीन पर कहीं भी रख सकेंगे। इसके अलावा, कंट्रोल सेंटर में एक से ज्यादा पेज मिलेंगे, जिसके चलते आप ज्यादा से ज्यादा शॉर्टकट टॉगल्स को एक्सेस कर सकेंगे।

प्राइवेसी पर भी फोकस किया गया है। iOS 18 में आप अपने पंसद के किसी भी ऐप पर ऑथेंटिकेशन को इनेबल कर सकते हैं। इसके अलावा, नए वर्जन में यूजर्स के हाथ में कंट्रोल होगा कि थर्ड-पार्टी ऐप्स किन कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी ने Messages ऐप में भी कुछ नए एडिशन किए हैं। इसमें यूजर्स टैपबैक (Tapback) रेस्पॉन्स में किसी भी इमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इसमें बोल्डिंग, अंडरलाइनिंग, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिकाइजिंग के लिए नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन मिलेंगे।

Apple iPhone यूजर्स को लंबे समय से सैटेलाइट मैसेजिंग का इंतजार था और कंपनी ने आखिरकार इस फीचर को iOS 18 के साथ पेश कर दिया है। कंपनी ने इवेंट के दौरान बताया कि वह सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेजने की अनुमति देने के लिए iPhone के सैटेलाइट कम्युनिकेशन का भी विस्तार कर रही है। वहीं, मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन भी जोड़ा गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि iOS 18 के साथ Messages में RCS आ रहा है।
Advertisement

WWDC में Apple ने बताया कि iOS 18 के साथ Photos ऐप में भी बड़े सुधार हुए हैं। इसमें फेस सॉर्टिंग, क्विक एक्सेस के लिए कलेक्शन को टॉप पर पिन करने की क्षमता शामिल आदि शामिल हैं। Apple के बिल्ट-इन Mail ऐप में पहले से बेहतर कैटेगराइजेशन और ट्रांजेक्शन, प्रोमोशन व अपडेट के लिए Gmail जैसा ऑटोमेटिक सॉर्टिंग फीचर शामिल किया गया है। इसके अलावा, Maps ऐप पहले से ज्यादा डिटेल्ड टोपोग्राफिकल मैप्स प्रदान करेगा, जो कथित तौर पर हाइकर्स के लिए उपयोगी साबित होगा।
Advertisement

Wallet ऐप यूजर को फोन नंबर या ई-मेल एड्रेस एक्सचेंज किए बिना Apple Cash को एक्सचेंज करने की सुविधा देगा। इसके लिए यूजर को बस अपने फोन एक साथ टैप करने होंगे। iPhone में गेम मोड भी आ रहा है, यह हाई परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए बैकग्राउंड एक्टिविटी को कम करेगा। यह AirPods और गेम कंट्रोलर को अधिक रेस्पॉन्सिव बनाने का भी दावा करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.