Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!

Apple ने App Store सर्च रिजल्ट्स में ज्यादा विज्ञापन जोड़ने का ऐलान किया है, बदलाव 2026 से लागू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • App Store सर्च रिजल्ट्स में अब एक से ज्यादा ऐड दिखेंगे
  • नए ऐड प्लेसमेंट 2026 से रोलआउट किए जाएंगे
  • मौजूदा Apple Ads कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे

Photo Credit: Unsplash/ James Yarema

Apple ने App Store को लेकर एक बड़ा बदलाव अनाउंस किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि App Store सर्च रिजल्ट्स में अब ज्यादा विज्ञापन (Ads) दिखाए जाएंगे। Apple Ads वेबसाइट पर जारी अपडेट के मुताबिक, यह बदलाव 2026 से लागू किया जाएगा। अभी App Store में किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ही ऐड सबसे ऊपर दिखाई देता है, लेकिन आने वाले समय में सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी ऐड प्लेसमेंट जोड़े जाएंगे। यह कदम Apple के एड बिजनेस को और विस्तार देने की दिशा में देखा जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक (via 9to5Mac), App Store पर ज्यादातर यूजर्स ऐप्स सर्च के जरिए ही ढूंढते और डाउनलोड करते हैं। Apple का कहना है कि करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सीधे सर्च के बाद होते हैं। इसी वजह से Apple Ads के तहत अब सर्च क्वेरीज में एक्स्ट्रा ऐड स्पॉट्स जोड़े जा रहे हैं, ताकि डेवलपर्स और एडवर्टाइजर्स को ज्यादा मौके मिल सकें। इन नए ऐड प्लेसमेंट्स के लिए किसी अलग कैंपेन या सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी।

Apple ने साफ किया है कि एडवर्टाइजर्स किसी खास पोजिशन को चुन या उस पर बोली नहीं लगा पाएंगे। ऐड कहां दिखेगा, यह पूरी तरह ऑक्शन सिस्टम पर निर्भर करेगा, जिसमें बिड अमाउंट और उसकी रैंकिंग जैसे फैक्टर्स शामिल होंगे। यानी एक ही कैंपेन में कभी ऐड ऊपर दिख सकता है और कभी सर्च रिजल्ट्स के नीचे। हालांकि, ऐड का फॉर्मेट हर पोजिशन पर एक जैसा ही रहेगा।

बिलिंग मॉडल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। Apple Ads पहले की तरह कॉस्ट पर टैप या कॉस्ट पर इंस्टॉल के आधार पर ही चार्ज करेगा। जब 2026 में नए ऐड यूनिट्स रोलआउट होंगे, तो मौजूदा सर्च ऐड कैंपेन अपने आप इन नए स्लॉट्स के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।

Apple का दावा है कि हर हफ्ते 800 मिलियन से ज्यादा यूजर्स App Store विजिट करते हैं और 85 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी विजिट के दौरान कम से कम एक ऐप डाउनलोड करते हैं। कंपनी के मुताबिक, सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखने वाले ऐड्स की कन्वर्जन रेट करीब 60 प्रतिशत है। नए ऐड प्लेसमेंट्स iOS और iPadOS 26.2 या उससे नए वर्जन पर सपोर्ट किए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, App Store, Apple Ads, iOS, Tech News, Digital Advertising
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.