Amazon Prime मेंबरशिप में 20 जनवरी से बदल रहे हैं डिवाइस लिमिट के नियम!

आप किसी भी 30 दिन की अवधि में अधिकतम 2 मौजूदा डिवाइस को हटा और बदल सकते हैं।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 21:20 IST
ख़ास बातें
  • 20 जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी
  • तय तारीख से यूजर मैक्सिमम 5 डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं
  • इनमें TV की लिमिट को 2 किया जा रहा है

Photo Credit: Unsplash

यदि आपने Amazon की Prime मेंबरशिप या Prime Video सब्सक्रिप्शन लिया है, तो आपके लिए यह एक निराशाजनक खबर हो सकती है, क्योंकि Amazon अपने Prime Video की स्ट्रीमिंग डिवाइस टर्म्स में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वर्तमान में, प्राइम मेंबर डिवाइस के टाइप पर बिना किसी कंडिशन के मैक्सिमम पांच डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि, यह कुछ हफ्तों में बदलने वाला है, जिसके बाद यूजर्स के लिए डिवाइस के टाइप को लेकर एक लिमिट होगी।

Amazon का हेल्प पेज बताता है कि Prime Video में 20 जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी। बताया गया है कि तय तारीख से यूजर मैक्सिमम 5 डिवाइस, जिनमें अधिकतम 2 TV हो सकते हैं, पर स्ट्रीम कर सकेंगे। हेल्प पेज कहता है, (अनुवादित) "आप अधिकतम 5 डिवाइस (अधिकतम 2 टीवी सहित) पर स्ट्रीम कर सकते हैं। आप किसी भी 30 दिन की अवधि में अधिकतम 2 मौजूदा डिवाइस को हटा और बदल सकते हैं।"

इसका मतलब है कि 20 जनवरी के बाद से यदि कोई यूजर 2 से अधिक TV पर प्राइम वीडियो कंटेंट को एकसाथ स्ट्रीम करना चाहता है, तो उसे एक अन्य Prime अकाउंट की आवश्यक्ता होगी। जैसा कि हमने ऊपर बताया, वर्तमान में भी यूजर कुल 5 डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीम कर सकता है, लेकिन यहां डिवाइस कौन सा है, इसपर कोई पाबंदी नहीं है। यह 5 मोबाइल, लैपटॉप या TV कोई भी हो सकते हैं।

Amazon धीरे-धीरे ईमेल के जरिए भी टर्म्स में किए जा रहे इन बदलावों के बारे में सूचित कर रही है। लोगों को भेजे जाने वाले ईमेल में लिखा गया है कि "प्राइम सदस्य बनने और हमें आपका मनोरंजन करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। आपकी प्राइम सदस्यता के हिस्से के रूप में, आप और आपका परिवार अधिकतम पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो का आनंद लेने का हकदार है। जनवरी 2025 से, हम आपके पांच डिवाइस की पात्रता के हिस्से के रूप में दो टीवी तक को शामिल करने के लिए भारत में अपनी यूसेज शर्तों को अपडेट कर रहे हैं।"
Advertisement

ईमेल आगे कहता है, "आप अपने डिवाइस को अपने सेटिंग पेज पर मैनेज कर सकते हैं या अधिक डिवाइस पर प्राइम वीडियो देखने के लिए अन्य प्राइम मेंबरशिप खरीद सकते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Prime video, Prime Video Device Limit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  3. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  5. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  7. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  8. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  9. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.