Amazon अब घरों तक पहुंचाएगा खाना, फूड डिलिवरी सर्विस की शुरू

Amazon ने अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को बेंगलुरु में चार पिन कोड - 560048, 560037, 560066 और 560103 में शुरू किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • बैंगलुरु के चार पिनकोड में शुरू हुई है Amazon Food सर्विस
  • समय के साथ पूरे देश में सर्विस शुरू करने का उद्देश्य
  • कंपनी का कहना है इससे स्थानिय रेस्तरां और क्लाउड किचन को मिलेगी मदद

Amazon Food सर्विस बैंगलोर के चार पिनकोड में शुरू हुई है

Amazon Food ने भारत में Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए भारत में अपनी फूड डिलिवरी की शुरुआत की है। यूएस के ई-कॉमर्स दिग्गज द्वारा नई फूड डिलिवरी सर्विस शुरुआत में बेंगलुरु में शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को स्थानीय रेस्तरां और क्लाउड किचन में बना भोजन डिलिवर किया जा सके। Amazon ने लोगो को स्वच्छ भोजन का भरोसा दिलाने के लिए अपनी मालिकाना स्वच्छता सर्टिफिकेशन बार को भी पेश किया है, जो इस समय काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में बढ़ते कोरोनवायरस के प्रकोप के कारण लोग इस समय ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने से काफी हद तक बच रहे हैं। लोगो को ऐसे समय में फूड ऑर्डर करने के लिए प्रेरित करने के लिए कंपनी ने सुरक्षा के कड़े मानदंड अपनाने का भी दावा किया है।

अमेज़न के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की है। नई सर्विस का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों की मदद करना है, विशेषकर ऐसे रेस्तरां जो राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के चलते सरकार ने लोकल रेस्तरां को अपने स्थान पर भोजन परोसने के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है।

अमेज़ॅन ने बेंगलुरु में चार पिन कोड - 560048, 560037, 560066 और 560103 में इस नई सेवा को शुरू किया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह रेस्तरां और क्लाउड किचन का चयन अपने किन मानदंडों के दम पर करेगी।

फरवरी में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अमेज़न देश में अपनी ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। इस खबर से परिचित कुछ स्रोतों ने Gadgets 360 को बताया था कि लॉकडाउन के कारण इस सर्विस की शुरुआत में कुछ देरी हुई थी, जिसे सरकार ने मार्च में कोरोनोवायरस के प्रकोप को सीमित करने के लिए लगाया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Food, Amazon food delivery
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.