78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल

Adobe ने सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस देने का ऐलान किया है। पहल की शुरुआत 7 राज्यों से हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 12:34 IST
ख़ास बातें
  • 78 लाख छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा फ्री Adobe Express
  • दिल्ली समेत 7 राज्यों से शुरू हुई नई पहल
  • छात्रों को AI और डिजिटल क्रिएटिविटी सीखने का मौका

सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को फ्री मिलेगा Adobe Express

Photo Credit: Adobe

Adobe ने भारत के सरकारी स्कूलों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। कंपनी ने सात राज्य सरकारों के साथ समझौते किए हैं, जिसके जरिए हजारों सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल क्रिएटिविटी और AI से जुड़े संसाधन मिलेंगे। इस पहल से देशभर में करीब 78 लाख यानी 7.8 मिलियन छात्र और शिक्षक Adobe Express की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Adobe की इस पहल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार, असम और गोवा शामिल हैं। इन राज्यों के हजारों सरकारी स्कूलों को Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। यह सुविधा PM SHRI, CM SHRI, Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas (KGBV) और Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) जैसे स्कूल नेटवर्क तक भी पहुंचेगी। कंपनी ने आगे चलकर दूसरे राज्यों और स्कूलों तक इस पहल को बढ़ाने की बात कही है।

Advertisement

इस पहल में सिर्फ Adobe Express का मुफ्त इस्तेमाल ही शामिल नहीं है। छात्रों और शिक्षकों को Adobe Digital Academy के जरिए डिजिटल क्रिएटिविटी और AI से जुड़े सीखने के संसाधन भी मिलेंगे। इसमें रचनात्मक तरीके से समस्याएं हल करना, डिजिटल कहानी बनाना और AI की मदद से कंटेंट तैयार करना जैसे कौशल शामिल होंगे।

Adobe Express की मदद से छात्र स्कूल प्रोजेक्ट, पोस्टर, वीडियो, प्रेजेंटेशन और दूसरे तरह के डिजिटल कंटेंट तैयार कर सकते हैं। Education वर्जन में छात्रों के लिए सुरक्षित इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कुछ एक्स्ट्रा सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स भी दिए जाते हैं।

Adobe के मुताबिक, शिक्षकों को डिजिटल क्रिएटिविटी के टूल्स को कक्षा में इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसका मकसद सिर्फ छात्रों को नया सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पढ़ाई के दौरान डिजिटल मीडियम और AI का सही तरीके से इस्तेमाल सिखाना है।

Advertisement

कंपनी ने इस पहल को National Education Policy (NEP) में डिजिटल टूल्स और AI आधारित शिक्षा पर दिए जा रहे जोर से भी जोड़ा है। इसके अलावा यह कदम Union Budget 2026 में 2030 तक Animation, Visual Effects, Gaming and Comics (AVGC) क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां पैदा करने के लक्ष्य के साथ भी जुड़ा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.