Flipkart, AliExpress, TeeShopper, Etsy पर केस, बेच रहे थे लॉरेंस बिश्नोई के फोटो वाली टीशर्ट

महाराष्ट्र की साइबर सेल ने उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्‍स के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो कई दिनों से लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम की प्रिंट वाली टी-शर्ट बेच रहे थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 19:53 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट समेत कई ई-प्‍लेटफॉर्म्‍स पर केस
  • बेच रहे थे प्रिंटेड टीशर्ट
  • लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद की प्रिंटेड टीशर्ट

पुलिस ने बताया कि इससे युवा अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

महाराष्ट्र की साइबर सेल ने उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्‍स के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो कई दिनों से लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की प्रिंट वाली टी-शर्ट बेच रहे थे। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस तरह के प्रोडक्‍ट बेचने से निश्चित तौर पर युवाओं के बीच गलत संदेश जाएगा। इससे युवा अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जो ऐसा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के साइबर डिपार्टमेंट ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे सेलर्स और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Advertisement

पुलिस ने एक बयान में बताया कि अगर कोई भी प्रोडक्‍ट सामाजिक अपराध को आकर्षण के रूप में समाज में प्रस्तुत करने की कोशिश करेगा, तो इससे सामाजिक मूल्यों का नुकसान होगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा गया है, जो ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई कई साल से सलाखों के पीछे है। उसने एक इंटरव्‍यू में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। उससे जब पूछा गया था कि तुम्हारे जीवन का लक्ष्य किया है, तो उसने बिना किसी लाग-लपेट के कहा था कि "मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ सलमान खान को मारना" है।
Advertisement

बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के ही बताए गए थे। पुलिस ने फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.