व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के अनुभव को इन 10 टिप्स से बनाएं शानदार

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2016 15:45 IST
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप आज हममें से अधिकतर लोगों की जिंदगी का जैसे एक हिस्सा बन गया है। अधिकतर लोग अब मैसेज, तस्वीर भेजने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सऐप पर मौजूद है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप को गूगल प्ले पर एक बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में लगातार अपडेट के साथ नए फीचर शामिल होते जा रहे हैं। ब्राउजडर वर्जन, ब्राउज़र ऐप, वॉयस कॉलिंग, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, टेक्स्ट फॉरमेटिंग जैसे फीचर आने के बाद तो व्हाट्सऐप का महत्व पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

अगर आपको लगता है कि आप व्हाट्सऐप के बारे में सब कुछ जानते हैं, तो शायद आप थोड़ा सा गलत हो सकते हैं। व्हाट्सऐप के कुछ ऐसे ट्रिक्स, टिप्स और फीचर जो शायद आपने अब तक इस्तेमाल ना किए हों। आज हम व्हाट्सऐप यूजर को इस ऐप के कुछ काम के ट्रिक्स बताएंगे। इन टिप्स से ना केवल आपका यूज़र एक्सपीरिएंस बेहतर होगा बल्कि व्हाट्सऐप इस्तेमाल भी आसान होगा।

1. कनवर्सेशन शॉर्टकट बनाना
क्या आप लगातार व्हाट्सऐप पर दो या तीन लोगों को मैसेज करते रहते हैं? हो सकता है आप अपने किसी करीबी दोस्त या परिवार के साथ अधिकतर समय व्हाट्सऐप पर बात करते रहते हैं। अगर ऐसा है तो आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर कनवर्सेशन शॉर्टकट बनाकर बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ चैटिंग कर सकते हैं।
Advertisement
 
इसके लिए आपको ऐप में जाकर, चैट टैब पर क्लिक करना होगा। अब जिस भी कनवर्सेशन का शॉर्टकट आप बनाना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस कीजिए और पॉपअप मेन्यू से 'एड चैट शॉर्टकट' को सिलेक्ट कर सकते हैं।

2. लाइब्रेरी इमेज़ेज
Advertisement
व्हाट्सऐप का शेयरिंग फीचर एक शानदार टूल है लेकिन कई बार यह परेशान भी कर देता है। खासकर, अगर आप किसी ग्रुप के सदस्य हैं तो हर दिन या हफ्ते सैकड़ों तस्वीरें और मैसेज आते रहते हैं। ये तस्वीरें डाउनलोड होकर आपके डिवाइस की मेमोरी घेर लेती हैं। इसके अलावा अचानक किसी के सामने कोई गलत तस्वीर खुलने पर आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।
 
तस्वीरों को सीधे लाइब्रेरी में जाने से रोकना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले मेन्यू में सेटिंग में जाकर डेटा यूज़ेज पर क्लिक करना होगा। अब मीडिया ऑटो-डाउनलोड पर में 'When Using Mobile Data', 'When Connected on Wi-Fi' और 'When Roaming' के सामने बने सभी बॉक्स को अनचेक करना होगा।

3. ब्लाइंड कार्बन कॉपी
Advertisement
ब्लाइंड कार्बन कॉपी फीचर का इस्तेमाल अधिकतर ईमेल में किया जाता है। इस फीचर से आप मैसेज प्राप्त करने वाले की जानकारी के बिना ही एक ही मैसेज एक साथ कई लोगों को भेज सकते हैं।
 

बहुत कम लोगों का यह पता है कि व्हाट्सऐप में भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फीचर को व्हाट्सऐप में ब्रॉडकास्ट का नाम दिया गया है। ब्रॉडकास्ट को इस्तेमाल करने के लिए मेन्यू में जाकर न्यू ब्रॉडकास्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जिस-जिसको आप मैसेज भेजना चाहते हैं उनका नाम सिलेक्ट करना होगा। आप यह भी जान पाएंगे कि किसने आपके भेजे मैसेज को पढ़ा या देखा है। इसके अलावा कोई यूजर आपको निजी तौर पर जवाब भी दे सकता है।
Advertisement

4. ग्रुप चैट और नोटिफिकेशन को म्यूट करें
ग्रुप चैट नोटिफिकेशन कभी-कभार बेहद परेशान करने वाले हो सकते हैं। अगर आप काम कर रहे हैं तो वे बंद ही हों तो बेहतर है।
 
एंड्रॉयड डिवाइस पर ग्रुप चैट पेज पर मेन्यू बटन दबाएं, फिर म्यूट पर टैब करें। इसके बाद टाइम फ्रेम निर्धारित करें कि आप ग्रुप को कितनी देर के लिए म्यूट मोड में चाहते हैं। आप समय निर्धारित करके नोटिफिकेशन को भी डिसेबल कर सकते हैं। यह फ़ीचर वेब ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है।

आईफोन में ग्रुप चैट पेज पर जाएं, फिर ग्रुप सब्जेक्ट पर टैप करके ग्रुप इंफो स्क्रीन पर जाएं। इसके बाद म्यूट पर टैप करें। अब यह तय करें कि आप कितनी देर तक नोटिफिकेशन को म्यूट चाहते हैं।

5. प्राइवेसी को कैसे करें मजबूत
अगर, आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ चैट करते हैं तो प्राइवेसी की चिंता नहीं होती। लेकिन अगर किसी कॉन्फ्रेंस या इवेंट के लिए किसी बड़े ग्रुप में आपका मोबाइल नंबर एड किया गया है तब? निश्चित तौर पर आप नहीं चाहेंगे कि हर कोई आपका चेहरा देखे और उस वक्त चौकन्ना रहे जब आप टाइप कर रहे हों।

इस सबका हल है अपने लास्ट सीन स्टेटस, प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और रीड रीसिप्ट को एडिट करना।

ऐसा करने के लिए आपको मेन्यू में जाकर सेटिंग में अकाउंट पर टैप करना होगा। अकाउंट में जाने के बाद आपको कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। आप अपनी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस के लिए एवरीबॉडी, यॉर कॉन्टेक्ट या नोबॉडी विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा रीड रीसिप्ट को भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

6. बैकग्राउंड
2010 में व्हाट्सऐप के लॉन्च होने के बाद से ही क्या आप व्हाट्सऐप में कार्टून डूडल वाला बैकग्राउंड देख रहे हैं? क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप के इस बोरिंग बैकग्राउंड को बदलकर मजेदार बनाया जा सकता है।
 

जी हां, आप बैकग्राउंड अपनी पसंदीदा तस्वीर के साथ बदल सकते हैं। इसके लिए मेन्यू में जाकर सेटिंग में जाना होगा। चैट पर टैप कर वॉलपेपर पर क्लिक कर आप बैकग्राउंड को बदल सकते हैं। वॉलपेपर पर क्लिक करने से आपको लाइब्रेरी, रिमूवद वॉलपेपर जैसे कई विकल्प मिलेंगे।

7. सर्च
क्या आप भी किसी कनवर्सेशन में जरूरी मोबाइल या एड्रेस या मैसेज ढूंढने के लिए मैसेज में जाकर ढूंढते हैं? व्हाट्सऐप के इस खास बिल्ट-इन फीचर से आप अपना काफी समय बचा सकते हैं।
 
मेन्यू में जाकर सर्च पर टैप करिए और उस शब्द या फ्रेज को टाइप कीजिए जिससे संबधित मैसेज आप खोज रहे हैं। हो गया ना काम कितना आसान!

8. डेस्कटॉप से प्रोफाइल फोटो और स्टेटस मैसेज बदलना
इस नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप वेब के बायीं तरफ कॉर्नर में दिए आइकन पर क्लिक करके एक्सेस किया जा सकता है। आप अपनी प्रोफाइल फोटो को लैपटॉप के कैमरे या वेबकैम से खींची तस्वीरें से बदल सकते हैं। ड्राइव से नई फोटो लेकर भी प्रोफाइल फोटो बदली जा सकती है। यह फ़ीचर उन ग्रुप में भी काम करता है जिनके आप एडमिन हैं।

9. नए नंबर पर माइग्रेट करें
अगर आपने अपना सिम कार्ड बदल लिया है तो आपके पास अकाउंट इंफॉर्मेशन, ग्रुप और सेटिंग्स माइग्रेट करने का तरीका है। ध्यान रहे कि ऐसा करने के साथ आपका पुराना नंबर डिलीट हो जाएगा। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका नया सिम एक्टिव है और उसपर एसएमएस और कॉल आ रहे हैं।

एंड्रॉयड
मेन्यू > सेटिंग्स > अकाउंट > चेंज नंबर। इसके बाद पुराने फोन नंबर को पहले बॉक्स में लिखें और नए नंबर को दूसरे बॉक्स में।

आईफोन
सेटिंग्स > अकाउंट > चेंज नंबर। इसके बाद पुराने फोन नंबर को पहले बॉक्स में लिखें और नए नंबर को दूसरे बॉक्स में।

10. लिखित मैसेज की जगह वॉयस मैसेज भेजें
इसे टिप्स तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन आपके पास समय की कमी है तो मैसेज टाइप करने के बजाय वॉयस मैसेज भेज सकते हैं। या फिर गूगल के स्पीच के टेक्स्ट इंजन का इस्तेमाल करके अपने द्वारा बोली गई बातों को टेक्स्ट फॉर्मेट में पा सकते हैं। आईफोन यूज़र छोटे से माइक बटन को दबाकर आईओएस डिक्टेशन फ़ीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Message, WhatsApp Privacy, WhatsApp Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.