Vivo Y51A भारत में कुल 4 कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 17,990 में लॉन्च

Vivo Y51A को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y51A में साइड माउंटेट फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Vivo Y51A में कंपनी ने 5000mAh बैटरी दी है
  • Vivo Y51A को Amazon, Flikart, Vivo India e-store से खरीदा जा सकता है

Vivo Y51A के बैक में 48MP का प्राइमरी सेंसर है

Vivo Y51A को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह वीवो का भारत में नया स्मार्टफोन है। कंपनी ने फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 662 SoC है। कंपनी ने फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। Vivo Y51A में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।      

Vivo Y51A price in India, sale


Vivo Y51A को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है। फोन को टाइटेनियम सैफियर और क्रिस्टल सिंफनी कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटाक्लिक और दूसरे पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y51A में HDFC बैंक के जरिए 1 हजार रुपये का कैशबैक मिल रहा है।  

Vivo Y51A specifications


Vivo Y51A फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 साफ्टवेयर पर ऑपरेट होता है। फोन में 6.58-inch full-HD+ LCD डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल्स का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC है। फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल रहा है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
   
Vivo Y51A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो  f/1.79 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड f/2.2 लेंस और 2 मेगापिक्सल एडिशनल शूटर है जो f/2.4 लेंस के साथ आता है। रियर कैमरा में आपको पोर्टेट, फोटो, वीडियो पनोरमा, लाइव फोटो, स्लो मो, टाइम लैप्स, प्रो, DOC, सुपर नाइट मोड जैसे कई फीचर मिल रहे हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0अपर्चर के साथ आता है।     
Advertisement

Vivo Y51A में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी दी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटुथ 5.0, USB Type-C, GPS जैसे फीचर मिल रहे हैं। फोन का डायमेंशन 163.86x75.32x8.38mm और वजन 188 ग्राम है।       

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.