Redmi Note 9T और Redmi 9T को ग्लोबली शाओमी (Xiaomi) की लेटेस्ट रेडमी सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 9T इससे पहले लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G का ट्टिक वर्जन है।
Redmi Note 9T इससे पहले लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G का ट्टिक वर्जन है
Redmi Note 9T को EUR 229 (लगभग. 20,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 269 (लगभग 24,100 रुपये) है। इन दोनों वेरिएंट को नाइटफॉल ब्लैक, डेब्रेक पर्पल कलर ऑप्शन में यूरोप में आज 11 जनवरी से खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 64जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज Redmi Note 9T को EUR 199 (लगभग 7,900 रुपये) और EUR 249 (लगभग 22,400 रुपये) कीमत में पेश किया जा रहा है।
Redmi Note 9T ड्यूल सिम के साथ आता है। फोन में Android 10 के साथ MIUI 12 दिया गया है। फोन में 6.53 इंच फुल एचडी + (1,080x2,340 pixels) डिस्प्ले है। फोन में 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो और होल पंच डिजाइन है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U SoC के साथ LPDDR4X RAM है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Redmi 9T में एंड्रॉइड 10 बेस्ड MIUI 12 है। फोन में 6.53-inch full-HD+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसे वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ पेश किया गया है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC है जो 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के साथ पेयर्ड है।
Redmi 9T में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.79 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.2 लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.2 लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।