Oppo A74 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, मल्टीपल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट! 

Oppo A74 का 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A74 5G फोन मॉडल नंबर CPH2197 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है
  • फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है

Oppo फोन NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2197 के साथ स्पॉट हुआ है।

Oppo A74 5G फोन कई मल्टीपल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A74 का 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A74 5G फोन मॉडल नंबर CPH2197 के साथ NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। इसके अलावा फोन को US FCC, TKDN, और Global Certification Forum (GCF) पर भी स्पॉट किया गया है। हम आपको यहां इस फोन से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

Oppo फोन NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2197 के साथ स्पॉट हुआ है। MySmartPrice की रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है। इस फोन को Oppo A74 5G बताया जा रहा है। हालांकि इस फोन की लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाया है। यह सेम मॉडल नंबर FCC लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया गया था। ये फोन ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 पर रन कर सकता है।
Advertisement

Oppo A74 5G फोन को 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यह फोन GCF और TKDN वेबसाइट पर भी स्पॉट हुआ है। इन सबसे संकेत मिलता है कि Oppo A74 5G फोन को जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Oppo A74 का 4G वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। यह 4G वेरिएंट मॉडल नंबर CPH2219 के साथ स्पॉट हुआ है। इससे पहले ये फोन चाइना क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन (CQC) वेबसाइट, EEC, Indonesia TKDN, Indonesia Telecom, और Wi-Fi Alliance पर भी स्पॉट हुआ है। यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। दोनों वेरिएंट ड्यूल बैंड वाई-फाई के साथ आ सकता है। Oppo ने अभी तक Oppo A74 के बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने हाल में भारतीय मार्केट में Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को टीज किया है। इन स्मार्टफोन को भी जल्द ही  मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Oppo Find X3 को कंपनी 11 मार्च को लॉन्च कर सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.