HMD Global 2021 में शाओमी और रियलमी को टक्कर देने के लिए 4 नए Nokia 5G फोन करेगा लॉन्च!

Nokia ब्रांड को मैनेज करने वाली HMD ग्लोबल अभी सिर्फ एक ही 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G को बेच रही है। हालांकि अब नए साल 2021 में कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन की संख्या को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 11 जनवरी 2021 20:36 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया इस साल 4 नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है
  • फोन को Qualcomm Snapdragon 480 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • 2021 की पहली छमाही में 2 फोन लॉन्च किए जा सकते हैं

Nokia के पास अभी Nokia 8.3 ही 5G स्मार्टफोन है

Nokia ब्रांड को मैनेज करने वाली HMD ग्लोबल अभी सिर्फ एक ही 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G को बेच रही है। हालांकि अब नए साल 2021 में कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन की संख्या को बढ़ा सकती है। साल 2021 के खत्म होते-होते कंपनी के 5G स्मार्टफोन की संख्या 5 तक पहुंच सकती है। नोकिया इस साल 4 नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।NokiaPowerUser की रिपोर्ट से नोकिया के 4 नए नोकिया ब्रांडेड 5G स्मार्टफोन का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन चारों 5G नोकिया डिवाइसों को एक-साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 की पहली छमाही में 2 नोकिया 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी 2021 के अंत तक बाकी दो 5G डिवाइसों को लॉन्च करेगी।           

Nokia के इन 4 डिवाइसों का एक्सेक्ट नाम क्या होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट के मुताबिक ये डिवाइस Nokia 5.4, Nokia 7.3, Nokia 8.3 और Nokia 9 PureView के अपग्रेडिड वेरिएंट हो सकते हैं। ऐसे में 2021 में HMD के इन 4 डिवाइसों को Nokia 5.5 5G, Nokia 7.4 5G, Nokia 8.4 5G और Nokia 9.x PureView के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 

Nokia के इन हैंडसेट के बारे में जानकारी मिली है कि Nokia 7.4 5G पहले लॉन्च होने वाले 2 स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। इसे कंपनी 2021 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा यह भी रिपोर्ट है कि फोन को Qualcomm Snapdragon 480 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह आश्चर्य वाली बात यह है कि हाल में लीक हुए Nokia 6.3/6.4 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नोकिया के इन सभी स्मार्टफोन की टक्कर चाइनीज कंपनियों के साथ होगी, जो भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना दबदबा पहले ही बना चुकी है।     
  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, Nokia 5G Phone

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  7. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  2. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  3. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  9. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  10. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.