रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो

बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games से पहले रेस की प्रैक्टिस के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट फुल स्पीड में दीवार से टकरा गया। हादसे का वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Robot Olympics की ट्रेनिंग में तेज दौड़ता रोबोट दीवार से टकराया
  • टक्कर के बाद रोबोट के फ्रेम से चिंगारियां निकलने लगीं
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

Robot Olympics की रेस ट्रेनिंग के दौरान फुल स्पीड में दीवार से टकराया रोबोट

Photo Credit: X/ @pianhangx

चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics' से पहले एक रोबोट का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान एक बाइपेडल ह्यूमनॉइड रोबोट तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ ट्रैक के आखिरी हिस्से में पहुंचा, लेकिन समय पर रुक नहीं पाया। इसके बाद रोबोट सीधे सुरक्षा के लिए लगाई गई कुशन वाली दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोबोट का शरीर कमर के पास से बुरी तरह मुड़ गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलने लगीं।

वायरल वीडियो में रोबोट को ट्रैक पर काफी तेज रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रैक खत्म होने से पहले वह अपनी स्पीड कम नहीं कर पाया और सीधे सामने मौजूद कुशन वाली दीवार से टकरा गया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके शरीर से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।

Advertisement

इस दौरान पास में मौजूद ऑपरेटर रोबोट को देखकर निराश नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भी प्रैक्टिस के दौरान कुछ रोबोट ट्रैक से आगे निकलकर दीवार से टकराए थे। ऐसे हादसों में नुकसान कम करने के लिए आयोजकों ने इस बार ट्रैक के आखिर में कुशन वाली सुरक्षा दीवार लगाई थी।

机器人跑太快不及刹车,撞上垫子后把腰折断了🤯 pic.twitter.com/wwJ4HfgiC5

— 偏航 (@pianhangx) August 20, 2026

World Humanoid Robot Games 2026 का आयोजन 22 से 26 अगस्त तक बीजिंग के National Speed Skating Oval में किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा ले रहे हैं। ये रोबोट 16 देशों और छह महाद्वीपों से आए हैं। पिछले साल हुए पहले आयोजन में करीब 280 टीमें और 500 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट शामिल हुए थे।

Advertisement

इस बार प्रतियोगिता का दायरा भी काफी बढ़ाया गया है। कुल 51 इवेंट रखे गए हैं, जिनमें 30 प्रतिस्पर्धी इवेंट और 21 ऐसे इवेंट शामिल हैं, जिनमें रोबोट की वास्तविक दुनिया के काम करने की क्षमता को परखा जाएगा। इनमें दौड़, फुटबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और दूसरे खेलों के साथ फैक्ट्री, होटल, घर और लॉजिस्टिक्स से जुड़े काम भी शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता से पहले चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने भी अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Superman' को पेश कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी के मुताबिक, यह रोबोट 12.66 मीटर प्रति सेकंड यानी करीब 45.6 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि रोबोट एक जगह खड़े होकर 2 मीटर तक ऊंची छलांग लगा सकता है।

इस तरह एक तरफ बीजिंग में होने वाले Robot Olympics में हजारों ह्यूमनॉइड रोबोट अपनी स्पीड, बैलेंस और दूसरे काम करने की क्षमता दिखाने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ इन प्रैक्टिस वीडियो से यह भी पता चलता है कि तेज और जटिल मूवमेंट को बिना किसी गलती के कंट्रोल करना अभी भी रोबोटिक्स इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  2. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  8. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  9. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.