OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स

GPT-5.5 कंपनी का लार्ज लैंग्वेज मॉडल है जो पहले से ज्यादा स्पीड, एक्यूरेसी, और एफिशिएंसी दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • रोजमर्रा के पेचीदा कामों को भी यह बखूबी कर सकता है।
  • कंपनी ने इसे इसके पुराने वर्जन GPT-5 को आधार बनाकर डेवलप किया है।
  • कंपनी के अनुसार, बार-बार इसे प्रॉम्प्ट देने की जरूरत नहीं है।

OpenAI ने अपना लेटेस्ट AI मॉडल GPT-5.5 लॉन्च कर दिया है। कहा गया है कि यह कंपनी का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है

OpenAI ने अपना लेटेस्ट AI मॉडल GPT-5.5 लॉन्च कर दिया है। कहा गया है कि यह कंपनी का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है जो अपने कामों में अब तक सबसे स्मार्ट मॉडल है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह रियल वर्ल्ड टास्क करने में सक्षम है। यानी रोजमर्रा के पेचीदा कामों को भी यह बखूबी कर सकता है। GPT-5.5 कंपनी का लार्ज लैंग्वेज मॉडल है जो पहले से ज्यादा स्पीड, एक्यूरेसी, और एफिशिएंसी दे सकता है। कंपनी ने इसे इसके पुराने वर्जन GPT-5 को आधार बनाकर डेवलप किया है। आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में सभी खास बातें। 

OpenAI की GPT सीरीज में लेटेस्ट मॉडल लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने नया LLM मॉडल GPT-5.5 मार्केट में उतारा है जो सबसे ज्यादा रियल वर्ल्ड ऐप्लीकेशंस पर फोकस करता है। कंपनी के अनुसार, यह रिसर्च, डेटा, एनालिसिस, कोडिंग, डॉक्यूमेंटेशन जैसे कामों को बखूबी कर सकता है। इसकी खास बात यह है कि बेहतर स्पीड और एक्यूरेसी के साथ काम करता है। बार-बार इसे प्रॉम्प्ट देने की जरूरत नहीं है। 

OpenAI के को-फाउंडर और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन का दावा है कि इससे कंपनी ओपनएआई के "सुपर ऐप" के निर्माण के एक कदम और करीब पहुंच गई है। ब्रॉकमैन ने कहा, "यह मॉडल भविष्य में अपेक्षित कंप्यूटिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है - लेकिन यह सिर्फ एक कदम है, और हम भविष्य में कई और कदम देखने की उम्मीद करते हैं। यह 5.4 जैसे मॉडल की तुलना में कम टोकन में तेज़ और अधिक सटीक सोच प्रदान करता है। इसका मतलब है कि व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए अत्याधुनिक एआई की उपलब्धता और भी अधिक होगी, जो हमारे लक्ष्य का एक हिस्सा है।"

कंपनी के अनुसार, GPT-5.5 किसी एक नहीं, बल्कि कई कैटिगरी में काम का साबित होगा। इसमें एजेंटिक कोडिंग और नॉलेज वर्क जैसे एरिया भी शामिल हैं। इसके साथ ही गणित और साइंटिफिक रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भी यह बखूबी उपयोगी बताया गया है। कंपनी ने डेटा जारी किया जिसमें विभिन्न बेंचमार्क पर मॉडल के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाया गया। ओपनएआई के अनुसार अपने पिछले मॉडलों और प्रतिस्पर्धियों गूगल और एंथ्रोपिक (जैसे जेमिनी 3.1 प्रो और क्लाउड ओपस 4.5) के मॉडलों की तुलना में जीपीटी 5.5 लगातार हाई स्कोर प्राप्त करता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, OpenAI latest model

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.